search

अंतरजातीय विवाह करने पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Chikheang 2025-10-6 07:36:15 views 1214
  साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में एक व्यक्ति को अंतरजातीय विवाह करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।





जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शालीमार गार्डन क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी एक व्यक्ति को अंतरजातीय विधवा से विवाह करने पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसका आरोप है कि महिला के पूर्व ससुराल वाले उसे धमका रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में लाखन सिंह ने बताया कि उसने 2023 में मोनिका शर्मा से विवाह किया था। वह अनुसूचित जाति से है। यह विवाह मोनिका के परिवार की सहमति से हुआ था। मोनिका के पहले विवाह से दो बेटे पार्थ और दिव्यांशु हैं, जो उसके साथ रहते हैं और वह उनकी देखभाल और शिक्षा का खर्च भी उठा रहा है।



उसका आरोप है कि मोनिका के पूर्व ससुराल वाले पार्श्वनाथ रेगालिया सोसाइटी में रहते हैं। उसके ससुर ओम प्रकाश और दो देवर कुलदीप और मुकेश उसे जातिसूचक गालियां देते हैं। उस पर 21 सितंबर को रेकी करके उसकी हत्या की योजना बनाने का भी आरोप है।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी रेकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लखन ने अपनी जान को खतरा बताया है। शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनसे जाँच की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953