search

बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, शटरिंग का करते थे काम

deltin33 2025-12-15 03:37:29 views 1149
  

बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत।



संवाद सूत्र, कलवारी (बस्ती)। रामजानकी मार्ग पर गंगऊपुर पेट्रोल पंप के पास प्राइवेट बस की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कलवारी स्थित सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कलवारी क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय शिवचरन चौधरी व 30 वर्षीय राणा प्रताप शटरिंग का कार्य कर पाऊं से कलवारी की तरफ आ रहे थे।

अभी वह गंगऊपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि कलवारी की तरफ से आ रही बस के चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी आस पास के लोगों ने डायल 112 को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। शिव चरण पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। एक लड़का और एक लड़की है। जबकि राणा प्रताप तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। अविवाहित थे।

सीओ कलवारी संजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची। मृतकों के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। वे अस्पताल में पहुंच गए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131