deltin33 • 2025-12-15 03:07:13 • views 1209
जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी एयरपोर्ट से रविवार को पहली बार एक दिन में चार शहरों के लिए फ्लाइटों ने उड़ान भरी। चार दिन पहले नियमित होने के बाद बेंगलुरु और हैदराबाद की उड़ानें रविवार को एक ही दिन आईं और गईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इससे पहले बेंगलुरु की उड़ान के नियमित शेड्यूल के बाद दो दिन हैदराबाद की उड़ान नहीं आई थी। रविवार को यात्रियों को पहली बार एक ही दिन में चार शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए हवाई यात्रा की सुविधा मिली। मुंबई की उड़ान 45 मिनट और दिल्ली की उड़ान आधा घंटे की देरी से आई।
इस महीने 10 दिसंबर से बेंगलुरु की उड़ान नियमित कर दी गई थी। इसके पहले बेंगलुरु की उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार ही आती थी। चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को हैदराबाद की उड़ान की सुविधा पहले की तरह ही है। दिल्ली और मुंबई की उड़ान नियमित है।
बेंगलुरु की उड़ान नियमित होने के पहले ही दिन 10 दिसंबर को हैदराबाद की उड़ान निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार को हैदराबाद की उड़ान आनी थी, लेकिन निरस्त हो गई थी। हवाई अड्डा निदेशक प्रदीप यादव ने बताया कि अब तकनीकी समस्या दूर हो गई है, इसलिए उड़ानें नियमित आएंगी और जाएंगी। सोमवार को दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु की उड़ानें हैं।
यह रहा चारों फ्लाइटों का शेड्यूल
- बेंगलुरु की उड़ान अपने निर्धारित समय से सात मिनट की देरी से दोपहर 11:58 बजे आई और दोपहर 12:29 बजे गई।
- हैदराबाद की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से चार मिनट पहले दोपहर 12:41 बजे आई और 1:12 बजे गई।
- दिल्ली की उड़ान अपने निर्धारित समय से 33 मिनट की देरी से दोपहर 2:33 बजे आकर दोपहर 3:15 पर गई।
- मुंबई की फ्लाइट 47 मिनट की देरी से दोपहर 3:22 बजे आई और शाम 3:53 बजे गई।
इन फ्लाइटों से इतने यात्री आए और गए
शहर (City) आए (Arrivals) गए (Departures)
बेंगलुरु (Bengaluru)
99
181
हैदराबाद (Hyderabad)
151
178
दिल्ली (Delhi)
133
143
मुंबई (Mumbai)
142
170
(स्रोत: हवाई अड्डा) |
|