search

Nitin Nabin: बिहार BJP में 14 का अनोखा संयोग; एक माह में दूसरी बार मना जश्‍न, ढोल-नगाड़े की धुन पर खूब हुई आत‍िशबाजी

cy520520 2025-12-15 01:38:06 views 622
  

राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष नित‍िन नवीन का स्‍वागत करते दोनों उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्‍हा, साथ में मंत्री द‍िलीप जायसवाल, मंगल पांडेय व अन्‍य। जागरण  



राज्य ब्यूरो, पटना। नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (BJP National Working Chairman) मनोनीत किए जाने की सूचना मिलते ही बिहार भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार की कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

वरिष्ठ नेताओं के साथ आतिशबाजी की। ढोल एवं नगाड़े की थाप पर झूमें। एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और जमकर मिठाईयां बांटी गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहली बार बिहार के किसी नेता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निभाने का मौका मिला है। इसके उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवीन का अभिनंदन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नवीन का स्वागत किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एनडीए की प्रचंड जीत का उपहार

बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हाल में एनडीए को मिली प्रचंड जीत का उपहार बिहार को मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश के किसी नेता को पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। नितिन को बधाई।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि नितिन नवीन कर्मठ, जुझारू और मेहनती नेता हैं, जिसका इनाम आज इन्हें इतना बड़ा दायित्व देकर पार्टी ने दिया है। नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नितिन नवीन को हृदय से अभिनंदन एवं असीम शुभकामनाएं।

बिहार विधान सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने नवीन हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है। नवीन की पहचान एक युवा, ऊर्जावान और कर्मठ नेता की रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपने संगठनात्मक कौशल का परिचय देते हुए इस महती भूमिका का निर्वहन कुशलतापूर्वक करेंगे।
भारतीय राजनी‍त‍ि में भाजपा ने साब‍ित क‍िया कार्यकर्ताओं का सम्‍मान

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा देश और बिहार के कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का पल है। भारतीय राजनीति में भाजपा ने पुनः साबित किया कि एक आम कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकता है।  

पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भाजपा संसदीय बोर्ड एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि बिहार के ओजस्वी और तेजस्वी युवा नेता नितिन को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना बिहार के साथ-साथ समस्त भारत के युवा शक्ति और सामर्थ्य का सम्मान है।  

राज्यसभा सदस्य डा. भीम सिंह ने खुशी जताई है। डा. सिंह ने उन्हें बधाई और भाजपा संसदीय बोर्ड के प्रति आभार जताया है। कहा कि नितिन नवीन एक प्रतिबद्ध तथा मेहनती भाजपा कार्यकर्ता हैं।

अबतक जो भी जिम्मेवारी उन्हें दी गई उन्होंने उसे सफलतापूर्वक निभाई है। विश्वास किया जाना चाहिए कि वे इस दायित्व को भी सफलतापूर्वक निभाएंगे। उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।  

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डा. संतोष कुमार सुमन ने नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व सांसद मीना सिंह, ने भी बधाई दी है।
युवा नेतृत्व को पार्टी की बागडोर : नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नितिन के संगठन कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हो ऐसी हमारी शुभकामनाएं है। एक कर्मठ और युवा नेतृत्व के हाथ में पार्टी की बागडोर सौपने से भाजपा और सशक्त एवं ऊर्जावान होगी।
राय ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और एनडीए गठबंधन के साथ तालमेल से एनडीए के विराट विजय में अपना अहम योगदान दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737