search

Goa Nightclub Case: लूथरा ब्रदर्स के डिपोर्टेशन का रास्ता साफ, 24-48 घंटों में हो सकती है थाईलैंड से भारत वापसी

cy520520 2025-12-14 19:47:18 views 818
Luthra brothers: गोवा के \“बर्च बाय रोमियो लेन\“ नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स की जल्द ही भारत में वापसी हो सकती है। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने CNN News18 को बताया कि सौरभ और गौरव लुथरा को अगले 24 से 48 घंटों के भीतर थाईलैंड से भारत वापस लाए जाने की संभावना है। बता दें कि 6 दिसंबर को इस क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के कुछ ही घंटों बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। इसके तुरंत बाद, बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने थाई अधिकारियों के साथ मिलकर प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी थी।



कानूनी औपचारिकताएं पूरी, थाईलैंड का मिल रहा सहयोग



सरकारी सूत्रों के अनुसार, \“लूथरा ब्रदर्स का थाईलैंड से प्रत्यर्पण लगभग पूरा हो चुका है। सभी कानूनी और प्रक्रियात्मक बाधाएं हटा दी गई हैं।\“ थाई अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग दिया और दोनों के वीजा रद्द करके उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने बताया, \“यह प्रत्यर्पण स्थापित इंटरपोल-लिंक्ड कानूनी प्रक्रियाओं के तहत किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि थाईलैंड उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार मूल स्थान पर वापस भेजे।\“




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/messi-kolkata-event-organiser-sent-to-14-day-police-custody-over-chaos-article-2310256.html]मेसी के कोलकाता इवेंट में हंगामे के बाद ताबड़तोड़ एक्शन, 14 दिन पुलिस कस्टडी में मुख्य ऑर्गेनाइजर
अपडेटेड Dec 14, 2025 पर 2:38 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/trucks-crash-into-each-other-as-dense-fog-leads-to-haryana-highway-pile-up-rohtak-hisar-article-2310238.html]Haryana: हरियाणा में घना कोहरा बना काल, एकदूसरे से टकराईं 40 से ज्यादा गाड़ियां; हाईवे पर लगा वाहनों का ढ़ेर
अपडेटेड Dec 14, 2025 पर 1:11 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bengaluru-doctor-saves-us-passenger-on-indigo-flight-mid-air-plane-makes-priority-landing-article-2310216.html]Mid-Air Emergency: गोवा से दिल्ली की फ्लाइट में अमेरिकी यात्री को दो बार आया पैनिक अटैक, बेंगलुरु की डॉक्टर ने बचाई जान
अपडेटेड Dec 14, 2025 पर 11:43 AM

पासपोर्ट रद्द करने के बाद तेज हुई कार्यवाही



भारतीय अधिकारियों ने पासपोर्ट अधिनियम की धारा 10ए के तहत लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट रद्द कर दिए थे। सूत्रों के अनुसार, इस कदम के कारण थाईलैंड में उनकी वैध आप्रवासन स्थिति स्वतः समाप्त हो गई। थाईलैंड के आव्रजन अधिनियम B.E. 2522 के तहत, वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया जा सकता है। वीजा रद्द होने के बाद, लूथरा ब्रदर्स को अवैध विदेशी नागरिक के रूप में वर्गीकृत किया गया, जिससे थाई आव्रजन कानूनों के तहत उनकी डिपोर्टेशन कार्यवाही में तेजी आई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737