search

प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला, लोहे के राड और बंदूक की बट से पिटाई की गई

deltin33 2025-12-14 17:37:41 views 1272
  

प्रयागराज में जन्मदिन की पार्टी में हुई झड़प के बाद कौशांबी के पूर्व जिला प्रमुख के बेटे अमित पर जानलेवा हमला किया गया।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कौशांबी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता राजेश कुशवाहा के बेटे के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में पीड़ित ने धूमनगंज थाने में तहरीर दी है। इस मामले में अभी मुकदमा तो दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बर्थडे पार्टी में हुआ था विवाद

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता राजेश कुशवाहा धूमनगंज थानाक्षेत्र के प्रीतमनगर मुहल्ला में रहते हैं। उनके पुत्र अमित कुशवाहा शनिवार रात धूमनगंज में एक बर्थडे पार्टी में गए थे। वहीं, उनके साथियों के साथ मुहल्ले का एक युवक भी साथ था, जो एक भाजपा नेता का भतीजा बताया जा रहा है। वहीं पर उससे किसी बात पर विवाद हो गया।
पत्थर मारकर सिर में पहुंचाई चोट

अमित कुशवाहा की लोहे की राड से पिटाई करने के साथ पत्थर भी मारे गए, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने धूमनगंज थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक मौके पर पहुंचे भाजपा नेता के सरकारी गनरों ने बंदूक की बट से भी मारा। हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- Allahabad HC प्रशासन ने 5 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया, किन्हें-कहां नियुक्त किया गया

यह भी पढ़ें- UPPSC पर प्रतियोगी छात्रों के संभावित प्रदर्शन को लेकर प्रयागराज पुलिस अलर्ट, दो को उठाया, दबाव बढ़ा तो पूछताछ कर छोड़ा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521