search

Weather Update Aligarh: घना कोहरा और सर्द हवाएं, 9 डिग्री पहुंचा तापमान

cy520520 2025-12-14 15:06:32 views 1240
  

कोहरा और ठंड का असर। जागरण



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। घने कोहरे और सर्द हवा के साथ शनिवार की सुबह हईं। दोपहर करीब तीन बजे तक धूप और छांव सिलसिला जारी रहा। तीन बजे के बाद बादलों का पहरा लगा और धूप नदारद हो गईं। अधिकतम पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया। रात में कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रहीं


सप्ताहभर पहले धूप और अब तापमान में आ रही गिरावट के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शाम साढ़े चार बजे ही एएमयू के आस पास कोहरे का असर देखा गया। कोहरे के कारण शाम छह बजे के वाद हवा भी ठंड का अहसास कराने लगी। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम हो गई। रात में दुकानदारों ने अलाव जलाकर ठंड को दूर किया। मौसम विभाग की आनलाइन रिपोर्ट के अनुसार आद्रता 70 फीसदी रही। जबकि हवा की रफ्तार पांच किमीं प्रतिघंटा दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्लियस दर्ज किया गया।


हवा की फिर बिगड़ी सेहत, एक्यूआई 390



दिल्ली में हवा का स्तर खराब होने का असर अलीगढ़ में भी रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक्यूआई 390 दर्ज किया गया। हवा मेें पीएम 2.5 की मात्रा 282 और पीएम 10 की मात्रा 384 मिलीग्राम प्रतिघन मीटर रही। हवा की सेहत खराब होने के कारण बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सड़कों पर दूषित हवा से बचाव के लिए लोग मास्क लगाकर निकलते देखे गए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737