Year Ender 2025: तख्तापलट से लेकर वोट की ताकत तक, इस साल दुनिया के कितने देशों में हुए चुनाव?

deltin33 6 hour(s) ago views 1044
  

साल 2025 में दुनिया के कितने देशों में हुए चुनाव?  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर के महीने की शुरुआत हो सकी है। कुछ दिनों बाद साल 2025 की समाप्त हो जाएगा। इस साल देश ही नहीं बल्कि दुनिया कई हिस्सों में अहम बदलाव देखने को मिले। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी ये साल काफी अहम रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, साल 2025 में किसी देश में भारी विरोध के बाद सरकार गिरा दी गई, तो कहीं पर लोकतांत्रित तरीके मतदान भी हुआ। इन सब के बीच इस आर्टिकल में आइए आपको बताते हैं कि इस साल दुनिया के कितने देशों में चुनाव हुए हैं।

  • इसी साल तंजानिया में 20 अक्तूबर 2025 को चुनाव हुए। इस चुनाव में जीत के बाद सामिया सुलुह हसन दूसरी बार देश की राष्ट्रपति बनीं। हालांकि, उनके राष्ट्रपति बनने के बाद हिंसा भड़कने की भी खबरें सामने आईं, जिसमें दावा किया गया कि 700 लोगों की जान गई है।
  • इसी साल नेपाल में जेन-जी प्रदर्शन के बाद सरकार गिर गई। नेपाल में युवाओं का ये विरोध सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ थी, इसके बाद नेपाल में एक नई अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
  • इसी साल कैमरून में भी आम चुनाव हुए, जिसमें मौजूदा राष्ट्रपति पॉल बिया ने फिर से सत्ता में अपनी वापसी की। कनाडा में भी इसी साल संघीय चुनाव का आयोजन किया गया। इसके बाद मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने जीत हासिल की। जिसके बाद कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ही बने।

इन देशों ने भी चुनी नई सरकार

ऑस्ट्रेलिया में भी इस साल मई में चुनाव हुए थे। इस आम चुनाव लेबर पार्टी ने जीत हासिल की। वहीं, एंथनी अल्बनीज ने फिर से देश के पीएम की कमान संभाली थी।

जर्मनी में भी इसी साल चुनाव हुए। इस चुनाव में फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन ने शानदार जीत दर्ज की थी। साल 2025 की शुरुआत के बेलारूस में भी चुनाव हुए थे। इस चुनाव में अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने जीत हासिल की। बता दें कि लुकाशेंको ने लगातार सातवीं बार जीत हासिल की है।

इसी साल मिस्र में दो चरणों में चुनाव हुए थे। पहले चरण का चुनाव 10-11 नवंबर को हुआ था। वही, दूसरे चरण का चुनाव 24-25 नवंबर को आयोजित किया गया था। हालांकि, इन दोनों चरण में हुए चुनावों के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं।
जापान के पीएम ने दिया था इस्तीफा

  • जापान के निचले सदन में इस साल जुलाई में मतदान हुए थे, इस चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी एलडीपी की हार हुई। इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए शिगेरु इशीबा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जापान में एलडीपी से ही साने ताकाइची को बहुमत के साथ पीएम चुना गया। वह देश की पहली महिला पीएम हैं।
  • नेपाल में इस साल जेन-जी के हिंसक प्रदर्शन के बाद केपी ओली की सरकार गिरा दी गई। इसके बाद सुशीला कार्की ने देश के अंतरिम सरकार की कमान संभाली। नेपाल में अगले साल पांच मार्च को चुनाव होंगे।
  • वहीं, अमेरिका की बात करें तो डोनल्ड ट्रंप ने दूसरी बाद यूएस का कमान संभाली है। इसी साल 20 जनवरी को डोनल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली।


यह भी पढ़ें- साल 2025 के लिए नास्त्रेदमस ने की थीं ये भविष्यवाणी, जानिए कितनी बैठीं सटीक

यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: हाई-प्रोटीन से प्लांट-बेस्ड तक, पूरे साल छाई रहीं 5 वेट लॉस डाइट्स
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1110K

Threads

0

Posts

3410K

Credits

administrator

Credits
341229

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.