संवाद सूत्र, खखरेड़ू (फतेहपुर)। बड़ी तकिया मुहल्ले में पड़ोसी युवती से निकाह के बाद शुक्रवार शाम चले ईट-पत्थर व मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रचलित हो रहा है।
बता दें कि कस्बा के तकिया मुहल्ले में एजाज ने एक युवती से निकाह किया था। इसी बात को लेकर शुक्रवार शाम पुलिस के आने से पहले निकाह को लेकर इशरत अली व मो. एहसान के मध्य पथराव व मारपीट हो गई। इस बीच एक युवती का वीडियो भी प्रचलित हुआ, जिसमें वह कह रही है कि हमलावर 25 से 30 लोग रहे। जिनके हाथ में ईट-पत्थर, लाठी-डंडा व अवैध असलहा थे। एसओ विद्याप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से इशरत अली, नफीस अहमद, गफ्फार, सराफत अली, मो. मोहसिन, मो. आसिफ, मो. इरफान, मो. एहसान, मो. कौशर व मो. शोएब को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बिंदकी दंपती को स्वजन ने पीटा, दो वर्ष के बच्चे को फर्श पर फेंका
चौड़गरा के कल्यानपुर थाने के एक गांव के युगल प्रेमी ने तीन वर्ष पहले अंतरजातीय विवाह किया था। इस रिश्ते को महिला के पति के स्वजनों ने स्वीकार नहीं किया। इस पर महिला पति के साथ दूसरे गांव में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। महिला का दो वर्ष का पुत्र भी है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार को सास, ननद, नंदोई व पांच अन्य लोग एक गाड़ी घर आए। सभी ने घर के अंदर घुसकर मारपीट की। इस दौरान गोद से बच्चा भी छीनकर फर्श में फेंक दिया। महिला को कमरे में घसीट कर ले गए और उसके कपड़े फाड़ दिए।
मारपीट के दौरान महिला व उसके पति को चोटें आईं। महिला ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का है। अनुसूचित जाति की महिला ने गांव में ही ब्राह्मण लड़के से शादी की थी, इससे लड़के के स्वजन नाराज चल रहे हैं। |