search

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 5-5 लाख के इनामी दो माओवादियों का समर्पण, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

LHC0088 2025-12-14 02:37:49 views 673
  

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 5-5 लाख के इनामी दो माओवादियों का समर्पण (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस को माओवादी संगठन के दो प्रमुख एरिया कमेटी मेंबरों के आत्मसमर्पण में सफलता मिली है। 20 और 23 साल तक सक्रिय रहे संतोष उर्फ लाल पवन और मंजू उर्फ नंदे ने पुलिस की मानवीय पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था और ये कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहे। पुलिस के अनुसार दोनों माओवादी सात गंभीर घटनाओं में सक्रिय रहे, जिनमें पुलिसकर्मियों की बलिदान की घटनाएं शामिल हैं।
गरियाबंद में 20 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण के बाद संतोष और मंजू ने अपने साथियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की। राज्य की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें नकद प्रोत्साहन और कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस आत्मसमर्पण के साथ गरियाबंद में 2025 में 20 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

\“जीरो टॉलरेंस\“ की नीति से माओवादी विद्रोह की क्षेत्रीय रीढ़ टूटी, अब तक 92 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138