search

मौका पाकर छेड़छाड़ करता है देवर, साथ रहने का बनाता है दबाव; परेशान होकर महिला पहुंची थाने

Chikheang 2025-12-14 01:37:47 views 935
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जासं, फिरोजाबाद। एक विवाहिता का ससुराल में उत्पीड़न का मामला सामने आया है। देवर  मौका पाकर छेड़छाड़ करता है उस पर अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाता है। विरोध पर मारपीट करता है। तहरीर पर थाना उत्तर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना उत्तर निवासी पीड़िता ने तहरीर दी है कि उसके पति को सास-ससुर व देवर मारपीट कर घर से भगा देते है। वह बच्चों के साथ अपनी ससुराल में रहती है। इसका लाभ उठाकर देवर गुड्डू छेड़छाड़ करता है। ससुराल वाले उसका कोई सहयोग नहीं करते है।

मायके पक्ष के लोग खर्च उठाते हैं। इतना ही नहीं ससुराल वाले लाइट, पानी तक नहीं देते। अब ससुराल वाले घर से निकालने की धमकी दे रहे। पीड़िता का आरोप है कि छह दिसंबर की रात देवर दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में घुस आया और बदसलूकी करने लगा।

शोर सुनकर ससुर आए तब वह गया। इसके बाद ससुराल वालों ने मिलकर उसे पीटा। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार ने बताया कि देवर के साथ ही सास और ससुर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244