search

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत लौटे, लियोनेल मेसी से मुलाकात की अटकलें हुईं तेज

LHC0088 2025-12-14 00:37:56 views 1236
  

मुंबई पहुंचे विराट कोहली और अनुष्‍का।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली शनिवार को लंदन से भारत लौटे। किंग कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई पहुंचे। मुंबई के कलिना एयरपोर्ट से इस कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि वे फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी से मिलने आए हैं। इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली लंदन चले गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
3 दिन भारत में मेसी

मेसी आज, 13 दिसंबर से 3 दिन के भारत दौरे पर हैं। अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी मेसी आज सुबह कोलकाता पहुंचे। इसके बाद शाम को वह हैदराबाद चले गए। हैदराबाद पहुंचने पर लियोनेल मेसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवनाथ रेड्डी से मुलाकात की। कल फुटबॉलर मुंबई के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा वह दिल्‍ली भी जाएंगे।
फैंस हुए बेकाबू

कोलकाता के विवेकानंद युवाभारती क्रीड़ांगन (साल्टलेक स्टेडियम) में मेसी 22 मिनट रुके। स्टेडियम में मेसी अधिकारी-मंत्रियों से मुलाकात करते रहे। ऐसे में मोटी रकम खर्च कर आए फैस को उनकी एक झलक तक नहीं मिली। इससे फैंस खासे नाराज हो गए। मेसी के फैंस ने जमकर उत्‍पात मचाया। स्‍टेडियम में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं कुछ फैंस तो मैदान में ही घुस गए। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस को एक्‍शन लेना पड़ा।

उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। मेसी के स्टेडियम की परिक्रमा करने के दौरान हंगामा शुरू हुआ। फैंस का आरोप है कि मेसी को सैकड़ों लोगों ने घेर रखा था, ऐसे में वह दिख नहीं रहे थे। उन्होंने हजारों रुपये खर्च करके टिकट खरीदा था।

रिपोर्ट्स की मानें तो लियोनेल मेसी सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए मिसमैनेजमेंट से काफी नाराज दिखे। उन्होंने इस मामले की शिकायत भी की थी। मेसी के इवेंट में हुए मिस मैनेजमेंट को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। इवेंट के मुख्य आयोजक सताद्रू दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें- Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: हैदराबाद पहुंचे मेसी, मनोज तिवारी ने कोलकाता की घटना पर जताया दुख

यह भी पढ़ें- कुर्सियां तोड़ीं, बोतलें फेंकी, टेंट में लगाई आग... मेसी के इवेंट में फैंस ने क्यों मचाया उत्पात? Inside Story
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138