search

सीएम जी गलती हो गई... लंगड़ाते हुए हवालात से निकले यूपी के ये 3 युवक, हाथ जोड़कर बोले- अब 10 बार सोचा करेंगे

LHC0088 2025-10-6 04:36:33 views 1261
  मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, लंगाड़ाते व माफी मांगते हुए हवालात से निकले





जागरण टीम, बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो एडिट कर अभद्र टिप्पणी करने वाले तीन युवक हवालात से लंगड़ाते हुए निकले। वह गिड़गिड़ाते बोल रहे थे- मुख्यमंत्री जी और बरेली पुलिस ने उन्हें माफ कर दें, उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई। भविष्य में अब वह दोबारा इस तरह की गलती कभी नहीं करेंगे। कोई भी पोस्ट करने से पहले 10 बार सोचा करेंगे। तीनों आरोपितों में एक स्पोर्ट्स टीचर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को भोजीपुरा के धौरा टांडा निवासी तंजीर आलम ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री का फोटो एडिट कर पोस्ट किया। इस मामले में हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रघु प्रताप सिंह ने फरीदपुर थाने में प्राथमिकी लिखाई। उन्होंने धार्मिक भावनाएं आह्त होने का आरोप लगाया। वहीं दूसरा मामला



देवरनिया से सामने आया वहां के इटौआ गांव निवासी आसिफ सैफी और गोपालपुर निवासी इमरान ने भी मुख्यमंत्री का फोटो एडिट कर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया। इस मामले में भी हिंदू संगठन के लोगों ने एक्स पर शिकायत कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

इसके बाद पुलिस ने आसिफ और इमरान के विरुद्ध प्राथमिकी लिख गिरफ्तार कर लिया। तीनों ही आरोपित हवालात से लंड़ाते हुए बहार आए और माफी मांगते हुए बोल रहे थे कि उनसे गलती हो गई भविष्य में वह इस तरह की पोस्ट दोबारा नहीं करेंगे। वहीं तीसरा मामला नवाबगंज से सामने आया। यहां भी एक युवक ने मुख्यमंत्री के फोटो को प्रसारित कर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165586