search

आज सजेगी सुरों की महफिल, मनोज तिवारी, कल्पना, भरत शर्मा समेत दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

deltin33 2025-12-13 17:37:49 views 1239
  

बाएं से कल्पना पटवारी और मनोज तिवारी। जागरण  



जागरण संवाददाता, देवरिया। विश्व भोजपुरी सम्मेलन की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में जीआइसी में आयोजित हो रहे दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। समारोह का उद्घाटन दिल्ली के सांसद और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मनोज तिवारी मृदुल करेंगे। दिग्गज कलाकारों की सुरों से महफिज सजेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संस्था के शिल्पकार अरुणेश नीरन को समर्पित इस अधिवेशन का आयोजन करीब 30 साल बाद देवरिया में हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में विश्व भोजपुरी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री प्रो. शैलेंद्र कुमार राव तथा ज़िलाध्यक्ष गिरजेश मिश्र ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। जिसमें सुविख्यात गायक भरत शर्मा व्यास, मदन राय, आराधना सिंह सहित एक दर्जन से अधिक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। हास्य अभिनेता सुनील कुमार यादव मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित दुबे करेंगे। इस दौरान भोजपुरी भाषा, संस्कृति और साहित्य पर न सिर्फ़ विमर्श होगा बल्कि संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। पहले दिन देर शाम होने वाले लोकरंग कार्यक्रम में असम मूल की सुविख्यात भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी, शिल्पी राज, आलोक कुमार की प्रस्तुति होगी।

मंच पर भिखारी ठाकुर, महेन्द्र मिसिर सम्मान, कबीर सम्मान, शिखर सम्मान विशिष्ट कलाकारों का किया जाएगा। अधिवेशन के दूसरे दिन 14 दिसंबर को 12 बजे दिन में बतकही 2.30 बजे दिन तक चलेगी सायं चार बजे से कवि सम्मेलन मुशायरा शुरू होगा। जिसमे जौहर कानपुरी, अजहर इक़बाल, शबीना अदीब, डा. मजीद देवबंदी, ओम शर्मा ओम, अफजल इलाहाबादी, सीमा नयन, डा. जयति ओझा, अंजली अरोड़ा, राहुल राज मिश्र, डा. शाद सिद्दीकी, डा. कमलेश राय, भूषण त्यागी, सरोज पांडेय, बादशाह प्रेमी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें- SIR In Deoria: मृतक, स्थानांतरित व अनुपस्थित 4.25 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन, अब 26 दिसंबर तक चलेगा अभियान


इन साहित्यिक हस्तियों के नाम दिया जाएगा सम्मान
अधिवेशन के प्रथम दिन शनिवार को भरत शर्मा व्यास को महेंद्र मिश्र सम्मान, कल्पना पटवारी, आलोक कुमार, शिल्पी राज आराधना सिंह को भिखारी ठाकुर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। दूसरे दिन शनिवार को मोहन पांडेय भ्रमर को वरिष्ठ साहित्यकार ध्रुवदेव मिश्र पाषाण, डा. रविंद्र तिवारी को अरुणेश नीरन, मदन राय को मोती बीए सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521