search

Weather Update: घने कोहरे की चादर छाई, तापमान में गिरावट के से और बढ़ गई ठंड; मौसम मौसम का अपडेट

deltin33 2025-12-13 16:07:11 views 971
  

घने कोहरे की चादर ने पूरे क्षेत्र को ढक लिया



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। घने कोहरे की चादर ने पूरे क्षेत्र को ढक लिया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह होते ही सड़कों, खेतों और रिहायशी इलाकों में कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तापमान में आई गिरावट से सर्दी और गलन का असर तेज हो गया है। ठंडी हवाओं के चलते लोग सुबह-शाम घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कोहरे की चादर से ढका क्षेत्र, तापमान में गिरावट से बढ़ी सर्दी

कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट व फाग लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और किसानों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। न्यूनतम तापमान घटने से शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131