search

ओडिशा कांग्रेस नेता की चिट्ठी से मचा सियासी भूचाल, भाजपा का राहुल गांधी पर निशाना

deltin33 2025-12-13 02:25:43 views 1259
  

ओडिशा कांग्रेस नेता की चिट्ठी से मचा सियासी भूचाल (फाइल फोटो)



जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ओडिशा के कांग्रेस नेता मोहम्मद मुकीम की ओर से सोनिया गांधी को लिए गए पत्र में राहुल गांधी पर उठाए गए सवाल के साथ ही भाजपा ने इसे लपक लिया और कहा कि पार्टी के नेता भी मानते हैं कि कांग्रेस SIR के कारण नहीं बल्कि अपने नेतृत्व के कारण हार रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा कि दो दिन पहले ही संसद में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस की हार का कारण उसका नेतृत्व है। राहुल गांधी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए था और विचार करना चाहिए था कि भ्रम फैलाने की बजाय ठोस काम करें। लेकिन वह नहीं सीखे। बाहर निकलकर गृहमंत्री को डरा हुआ बता रहे हैं। नतीजा फिर से सामने आया है।
ममता बनर्जी को भी किया आगाह

ओडिशा के पूर्व कांग्रेस विधायक ने जो चिट्ठी लिखी है उस पर सोनिया और पूरी पार्टी को विमर्श करना चाहिए। शुक्ल ने कहा कि इसी नकारात्मक राजनीति के कारण कांग्रेस बिहार मे छह सीटों पर सिमट गई। दूसरे राज्यों में भी यही हाल होगा।

शुक्ल ने ममता बनर्जी को भी आगाह किया कि वह तुष्टीकरण से बाहर आए। संदेशखाली के मुख्य आरोपी शाहजादा शेख को बचाने की कोशिश न करें। एसआइआर का विरोध कर घुसपैठियों के बचाव न करें वरना उनका भी हाल कांग्रेस जैसा होगा।

देशभर की अदालतों में 5.49 करोड़ केस पेंडिंग, सरकार ने राज्यसभा में दिए ताजा आंकड़े
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521