26/11 अटैक के वक्त बार-बार कपड़े बदलने पर हुआ था विवाद, जानिए कौन थे पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल

cy520520 3 day(s) ago views 1060
  

पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 91 साल के थे। बताया जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और परिवार की देखरेख में थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शिवराज पाटिल का राजनीति की दुनिया में दिया गया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। शिवराज पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के लातूर जिले में 12 अक्तूबर 1935 को हुआ था। शिवराज पाटिल शुरू से ही सरल स्वभाव के थे और वह एक मेहनती परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने कानून की पढ़ाई की थी। कॉलेज के दिनों के बाद ही उन्होंने धीरे-धीरे राजनीति में कदम रखा।
लंबा रहा है शिवराज पाटिल का राजनीतिक करियर

बता दें कि शिवराज पाटिल ने केंद्र सरकार और राज्य विधानसभाओं में कई अहम जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। भारतीय राजनीति में उन्होंने अपना अहम योगदान दिया है। कांग्रेस से वरिष्ठ नेताओं में से एक शिवराज पाटिल ने लोकसभा के 10वें स्पीकर के तौर पर काम किया। वहीं, करीब 4 दशक तक वह सार्वजनिक जीवन में कई अहम पदों पर रहे।
जब 1980 में रखा कदम

शिवराज पाटिल ने साल 1980 में राजनीति में कदम रखा। वह पहली बार सातवीं लोकसभा के लिए चुने गए। वहीं, साल 2004 तक वह सात बार लोकसभा सदस्य चुने गए। बताया जाता है कि साल 1980-1990 के दशक में उन्होंने संसद में संसदीय सदस्य की सैलरी और अलाउंस पर बनी जॉइंट कमिटी में काम किया। बाद में इसी के चेयरमैन भी बने। पाटिल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में रक्षा राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
देश के गृहमंत्री भी रहे थे पाटिल

उल्लेखनीय है कि 2004-2008 की यूपीए सरकार के दौरान शिवराज पाटिल देश के गृहमंत्री भी रहे। 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद उन्होंने 30 नवंबर, 2008 को देश की सुरक्षा में हुई चूकों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था।
दो बार विधायक भी रहे थे पाटिल

ये भी जानना चाहिए कि राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले शिवराज पाटिल दो बार महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य भी रहे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में डिप्टी स्पीकर और स्पीकर जैसे अहम पदों पर काम किया।
जब बार-बार कपड़े बदलने पर हुआ था विवाद

शिवराज पाटिल का राजनीतिक करियर कई विवादों से जुड़ा हुआ है। साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के समय पाटिल देश के गृह मंत्री थे। आतंकवादियों से जब सुरक्षाकर्मी लोहा ले रहे थे और उनकी गोलियों का सामना कर रहे थे तो इस मुश्किल घड़ी में पाटिल को बार-बार अपने कपड़े बदलते हुए पाया गया। बताया जाता है कि वह सुरक्षा बैठकों में देरी पहुंचते थे। एक बैठक के बाद दूसरी बैठक में वह कपड़े बदलकर पहुंचते थे।

यह भी पढ़ें- Shivraj Patil Demise: शिवराज पाटिल का 91 साल की उम्र में निधन, UPA सरकार में रहे थे गृह मंत्री
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.