Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मतदाताओं के लिए अबकी बार भागलपुर में 415 मतदान केंद्र बढ़ जाएंगे।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Elections 2025 इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर जिले में मतदान केंद्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब मतदान केंद्रों की कुल संख्या 2678 हो गई है, जो पिछले चुनाव में 2263 थी। मतदान केंद्रों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ मतदान कर्मियों की आवश्यकता भी बढ़ेगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार कर्मियों की तैनाती आवश्यक है, जिसके अनुसार कुल 10712 मतदान कर्मियों की आवश्यकता होगी। हालांकि, प्रशासन ने 12856 मतदान कर्मियों को तैयार रखा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
प्रत्येक मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी, पोलिंग पार्टी वन, पोलिंग पार्टी टू और पोलिंग पार्टी थ्री के चार-चार कर्मी तैनात रहेंगे। आपात स्थिति के लिए 1144 मतदान कर्मियों को भी रखा जाएगा। जिले में कुल 20422 कर्मी उपलब्ध हैं। पोलिंग पार्टी के लिए 3214 कर्मियों की व्यवस्था की गई है। bhagalpur-politics,Bihar Chunav 2025, Bihar Chunav, Bihar Elections, Bihar Elections 2025, Bhagalpur News, Bhagalpur Latest News, Bhagalpur News in Hindi, Bhagalpur Samachar, बिहार चुनाव कब है, बिहार में चुनाव कब होगा, बिहार चुनाव डेट, बिहार चुनाव 2025, भागलपुर में चुनाव कब है,Bihar news
सेक्टर ऑफिसर की आवश्यकता 301 है, और सभी आवश्यक ऑफिसर उपलब्ध हैं। माईक्रो आब्जर्वर के रूप में 840 अधिकारियों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 380 उपलब्ध हैं। मतदान कर्मियों की ट्रेनिंग प्रारंभ हो चुकी है, और पहले चरण की ट्रेनिंग संपन्न हो गई है। दूसरे चरण की ट्रेनिंग के लिए विभाग स्तर पर तैयारी चल रही है।
भागलपुर जिले के मतदान केंद्रों का हाल
- पहले से मतदान केंद्र : 2263
- युक्तिकरण : 415
- युक्तिकरण के बाद : 2678
| विधानसभा क्षेत्र | मतदान केंद्र | नए मतदान केंद्र | कुल मतदान केंद्र | | बिहपुर | 256 | 60 | 316 | | गोपालपुर | 265 | 52 | 317 | | पीरपैंती | 356 | 82 | 438 | | कहलगांव | 347 | 76 | 423 | | भागलपुर | 339 | 29 | 368 | | सुल्तानगंज | 355 | 44 | 399 | | नाथनगर | 345 | 72 | 417 |
|