search

Dhanbad Rural District BJPः संगठनात्मक चुनाव का एक चरण पूरा, 16 मंडलों को मिले नए अध्यक्ष

Chikheang 2025-12-12 01:07:17 views 519
  

भाजपा का संगठनात्मक चुनाव।



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा के चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं चुनाव अधिकारी विनय जायसवाल की देख रेख में गुरुवार को 16 भाजपा मंडल अध्यक्षों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। साथ ही तेरह मंडल प्रतिनिधि का भी घोषणा किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन महामंत्री निताय रजवार एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोज मिश्रा ने किया। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

वहीं बालमुकुंद सहाय ने कहा कि भाजपा में छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाती है। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न् कराने को लेकर जिला व प्रदेश कमेटी के सदस्यों को बधाई दिया बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, भाजपा नेता विकास महतो, तारा देवी,धरणीधर मंडल,बलदेव महतो,मोहन कुंभकार, राजेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, नीलकंठ रवानी, फूलचंद्र मंडल, जिला मंत्री आशीष मुखर्जी, प्रकाश बाउरी,रानी सिंह, कविता वर्णवाल, नीतू शंकर आदि ने संबोधित किया।

मंडल के चयनित मंडल अध्यक्ष
मनीष साव,परेश चन्द्र दास,समीर साव,विधुत चक्रवर्ती मंडल, सुनील मोदक,पप्पू विश्वकर्मा, पिंकू कुमार महतो,टुंडी पश्चिम से गोविंद टूडू, पुर्वी टुंडी भीमलाल भंडारी,दक्षिणी टुंडी विकास चंद्रा, ब्रह्मणडीहा रामनिवास तिवारी, गोमो सुरेश महतो, ग्यारकुंड दक्षिण संजय कुमार ठाकुर, हरि कुमार,राजेश कुमार बाउरी, दीपक दास, आस्तिक मंडल, अरविंद कुमार सिन्हा, मैथन, अमरनाथ साव को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है।

मंडल में बनाएंगे मंडल प्रतिनिधि
तेरह मंडल प्रतिनिधि का भी चयन किया गया। जिनमें सुजीत चौधरी, बरवा,तालेश्वर साव, नारायण पाल, शंकर पाण्डे, रामनारायण भगत, ज्योति लाल महतो, रेवती मरांडी,टुंडी पश्चिम,फेनी यादव, कलियासोल, गोपाल भारती, मनोज सिंह, रवींद्र प्रसाद साहनी, अशोक गुप्ता, देवनारायण पाठक को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953