search

प्रोटीन का असली राजा कौन? उबला अंडा या मसालेदार ऑमलेट? जवाब आपको चौंका देगा

deltin33 2025-12-11 21:37:52 views 542
  

उबला अंडा या मसालेदार ऑमलेट, जानिए कौन है प्रोटीन का असली राजा? (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होता है। यही वजह है कि यह कई लोगों के नाश्ते का हिस्सा होता है। सिर्फ भारत में भी नहीं, बल्कि दुनियाभर में अंडे नाश्ते का एक लोकप्रिय ऑप्शन है। लोग इसे अपनी पसंद के मुताबिक खाते हैं। कुछ लोग ऑमलेट खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग उबले अंडे खाते है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि उबले अंडे और ऑमलेट में से क्या ज्यादा बेहतर है। दोनों ही प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इन्हें पकाने का तरीका, उसमें डाली गई सामग्री और मात्रा यह तय करती है कि आपका भोजन असल में कितना हेल्दी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उबले अंडे और ऑमलेट में से क्या ज्यादा ज्यादा बेहतर है?
उबला अंडा: सिंपल और हेल्दी ऑप्शन

उबले अंडे को इसके सबसे स्वास्थ्यवर्धक रूपों में से एक माना जाता है। इन्हें बिना तेल या मक्खन के पकाया जाता है, जिससे इनमें कैलोरी की मात्रा कम रहती है। एक उबले अंडे में लगभग 70 कैलोरी होती है और यह प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है।

ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या लाइट मील खाना चाहते हैं, उनके लिए उबले अंडे एक बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें कहीं साथ ले जाना और चलते-फिरते खाना भी काफी आसान होता है।

  
ऑमलेट: टेस्टी ऑप्शन

ऑमलेट कई लोगों को बेहद पसंद होता है और यह टेस्टी होने के साथ-साथ पेट भरने वाला भी होता है, लेकिन इसे पकाने के लिए अक्सर तेल, मक्खन या घी का इस्तेमाल किया जाता है। इससे इसकी कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। सिर्फ अंडे से बना सिंपल ऑमलेट हेल्दी हो सकता है, लेकिन पनीर, आलू या ज्यादा तेल मिलाने पर यह हैवी हो जाता है।

हालांकि, आप इसमें पालक, टमाटर, प्याज या शिमला मिर्च जैसी सब्जियां मिलाकर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं, जिससे यह फाइबर और विटामिन से भरपूर हो जाता है।
कौन ज्यादा बेहतर

  • कैलोरी: उबला अंडे में आमतौर पर कौलोरी कम होती है। जबकि ऑमलेट में इसकी मात्रा ज्यादा होती है।
  • फैट की मात्रा: उबले अंडे में तेल का इस्तेमाल न होने के कारण फैट कम होती है।
  • प्रोटीन: दोनों में लगभग समान प्रोटीन होता है।
  • अन्य पोषक तत्व: दोनों में विटामिन बी12, विटामिन डी और आयरन होता है।

वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प

कुछ मिलाकर देखा जाए, तो उबले अंडे लाइट होते हैं, जबकि ऑमलेट को अगर हेल्दी तरीके से पकाया जाए तो यह पोषक तत्वों के साथ ज्यादा पौष्टिक भी हो सकता है। वजन कम करने वालों के लिए उबले अंडे आमतौर पर बेहतर होते हैं, क्योंकि इनमें कैलोरी और फैट कम होता है। हालांकि, अगर आप ऐसा नाश्ता चाहते हैं जो आपको लंबे समय तक पेट भरा रखे, तो कम तेल में बना सब्जी का ऑमलेट भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ठंड में \“उबला\“ अंडा, रोज साढ़े तीन लाख अंडे खा रहे मुरादाबादी; ऐसे करें देसी-फार्मी की पहचान

यह भी पढ़ें- रोज नाश्ते में ब्रेड-ऑमलेट खाने से शरीर पर क्या पड़ता है असर? डॉक्टर ने दिया जवाब
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521