search

गोरखपुर के लालडिग्गी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक पांच मंजिला काम्प्लेक्स, 34.47 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Chikheang 2025-12-11 20:07:04 views 1065
  

निगम ने म्युनिसिपल बांड के क्रम में तैयार कर प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। स्मार्ट सिटी की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम लालडिग्गी क्षेत्र में आधुनिक पांच मंजिला काम्प्लेक्स का निर्माण कराने जा रहा है। लगभग 34.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह काम्प्लेक्स करीब 4000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। नगर निगम ने इसे म्युनिसिपल बांड के क्रम में तैयार कर प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया है। परियोजना पूरी होने के बाद यह क्षेत्र व्यावसायिक गतिविधियों और आवासीय व्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनने की संभावना रखता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगर निगम द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार काम्प्लेक्स का डिजाइन बहु-उपयोगी स्वरूप में तैयार किया गया है। भवन में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी जिससे स्थानीय लोगों और आने वाले उपभोक्ताओं को वाहन खड़ा करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। पहली और दूसरी मंजिल को पूर्ण रूप से व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित किया गया है।

यहां करीब 40 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है, जहां शोरूम, रिटेल स्टोर, सेवा केंद्र तथा अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान संचालित किए जा सकेंगे। इससे नगर निगम को अच्छी खासी आय होने की उम्मीद है। दरअसल नगर निगम अपनी आय के संसाधन को बढ़ाने की दिशा में नई-नई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इसी क्रम में नगर निगम करीब 100 करोड़ का म्युनिसिपल बांड भी ला रहा है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर जंक्शन पर बनेगा 40 बेड का सुविधा संपन्न एसी रनिंग रूम, एक करोड़ 83 लाख रुपये का बजट मंजूर

तीसरी और चौथी मंजिल पर बनेंगे फ्लैट
वहीं, तीसरी और चौथी मंजिल को आवासीय रूप में विकसित किया जाएगा। यहां नगर निगम द्वारा 3-बीएचके और 4-बीएचके के कुल 20 फ्लैट बनाए जाएंगे, जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे। आवासीय मंजिलों को इस प्रकार डिजाइन किया जा रहा है कि रहने वालों को पर्याप्त प्रकाश, वेंटिलेशन और खुला स्पेस मिल सके। काम्प्लेक्स में लिफ्ट, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण सहित सुरक्षा और सुविधा संबंधी व्यवस्थाएं भी शामिल की जाएंगी।

यह परियोजना नगर निगम के व्यावसायिक ढांचे को मजबूत करने के साथ ही आवासीय विकल्प भी उपलब्ध कराएगी। लाल डिग्गी क्षेत्र पहले से ही तेजी से विकसित होता जोन है, ऐसे में इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद स्थानीय व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही पार्किंग सुविधा होने से भीड़-भाड़ वाले इलाकों में यातायात दबाव कम होगा।


म्युनिसिपल बांड के जरिये प्राप्त वित्तीय संसाधनों का उपयोग शहर में आधारभूत संरचना विकास के लिए किया जा रहा है। लाल डिग्गी काम्प्लेक्स परियोजना उसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आने वाले समय में यह भवन शहर की व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा।
-

-अमित कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953