search

दिल्ली के शाहदरा में सिलेंडर फटने से लगी आग से मचा हड़कंप, घटना का वीडियो आया सामने

deltin33 2025-12-11 13:07:19 views 987
  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शाहदरा क्षेत्र के फर्श बाजार इलाके में समोसे बेचने वाले की रेहड़ी पर सिलेंडर बदलने के दौरान आग लग गई। दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। घायल हालत में रंजीत व सोनी गुप्ता को इलाज के लिए डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। फर्श बाजार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमकल विभाग ने बताया कि शनिवार रात को शाहदरा छोटे बाजार में एक रेहड़ी पर आग लगने की सूचना मिली।

कुछ ही देर में दमकल ने आग पर काबू पाया। दो लोग मामूली रूप से झुलसे हुए मिले। जांच में पता चला कि रेहड़ी वाला खाली सिलेंडर हटाकर उसकी जगह दूसरा लगा रहा था। तभी अचानक आग लग गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है, जिसमें आग लगने के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी को देखा जा सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131