search

Mahendra Kapoor का ये गीत सुन झट से मान जाएगी रूठी हुई प्रेमिका, सुनील दत्त का रोमांटिक सॉन्ग आज भी सुपरहिट

LHC0088 2025-10-6 01:06:36 views 1252
  गायक महेंद्र कपूर हिट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद रफी और किशोर कुमार की तरह महेंद्र कपूर (Mahendra Kapoor) भी हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायकों की फेहरिस्त में शामिल रहे। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर गीतों के जरिए सिनेप्रेमियों के दिलों को सुकून पहुंचाया। आज हम आपको महेंद्र कपूर द्वारा गाए गए 58 साल पुराने एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रोमांटिक सॉन्ग की तर्ज पर हर किसी का फेवरेट माना जाता है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



गाने के बोल ऐसे हैं, अगर आपकी रूठी हुई प्रेमिका एक बार सुन ले तो झट से मान जाए। इस गीत को अभिनेता सुनील दत्त (Sunil Dutt) पर फिल्माया गया था।  
महेंद्र कपूर का सुपरहिट सॉन्ग

सिंगर महेंद्र कपूर की मधुर आवाज किसी भी गीत को अमर कराने के लिए काफी थी। आज भी उनके गानों को फैंस सुनना पसंद करते हैं। सुरों के सुरताज महेंद्र के जिस गाने के बारे में यहां जिक्र किया जा रहा है, वह 1967 में आई फिल्म हमराज (Humraaz) से था। इस मूवी में सुनील दत्त, विमी, मुमताज और राज कुमार जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया था।  



  
फोटो क्रेडिट- एक्स

यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का ये गाना सुनकर भर आएंगी आंखें, धर्मेंद्र पर फिल्माया गया था फ्लॉप फिल्म का दर्द भरा गीत



हमराज का एक रोमांटिक सॉन्ग तुम अगर साथ देने का वादा करो... आज भी हर किसी का फेवरेट माना जाता है। सुनील दत्त और अभिनेत्री विमी पर फिल्माया गया ये पॉपुलर गीत महेंद्र कपूर ने ही गाया था। उनके द्वारा गाए गए बेहतरीन सॉन्ग की लिस्ट में इस गाने का नाम जरूर शामिल होता है।

  


फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

वादियों में शूट हुआ ये गीत और उस पर महेंद्र की जादुई आवाज का कॉम्बिनेशन बेहद खास रहा। यही कारण है जो लगभग 6 दशक बाद भी तुम अगर साथ देने का वादा करो (Tum Agar Saath Dene Ka Vada Karo) गाने को सुनकर दिल को सुकून पहुंच जाता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो अगर आप भी पुराने गाने सुनने के शौकीन हैं तो ये महेंद्र कपूर का ये सॉन्ग आपको जरूर सुनना चाहिए।
इन कलाकारों को महेंद्र ने दी आवाज

सिर्फ सुनील दत्त ही नहीं बल्कि बतौर प्लेबैक सिंगर महेंद्र कपूर दिलीप कुमार और मनोज कुमार जैसे कई कलाकारों की आवाज बने थे। खासतौर पर मनोज की कई फिल्मों में बतौर सिंगर महेंद्र ने कई बेहतरीन गाने गाए थे। उदाहरण के लिए आप मनोज कुमार की फिल्म पूरब और पश्चिम फिल्म के भारत का रहने वाला हूं... देशभक्ति गीत का नाम ले सकते हैं।



यह भी पढ़ें- Mukesh का ये गीत सुनकर आ जाएगी महबूब की याद, Manoj Kumar का रोमांटिक सॉन्ग 58 साल बाद भी नंबर-1
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138