search

Irani Cup: नहीं काम आया यश ढुल का संघर्ष, हर्ष दुबे और यश ठाकुर के दम पर विदर्भ ने तीसरी बार जीता ईरानी कप का खिताब

Chikheang 2025-10-6 00:37:22 views 1272
  विदर्भ न जीता ईरानी कप का खिताब





स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यश ढुल की शानदार 92 रनों की पारी भी शेष भारत को ईरानी कप में विदर्भ के खिलाफ जीत नहीं दिला सकी और रणजी चैंपियन ने ये मैच 93 रनों से अपने नाम किया। 361 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी शेष भारत की पूरी टीम 267 रनों पर ढेर हो गई। उसके बल्लेबाज हर्ष दुबे और यश ठाकुर के सामने फेल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हर्ष ने 73 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। वहीं यश ठाकुर ने 47 रन देकर दो विकेट झटके। विदर्भ ने अभी तक तीन बार ईरानी कप खेला है और तीनों बार ही जीतने में सफल रही है।


पहले सेशन में हुआ खेल

शेष भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 30 रनों के साथ की थी। ईशान किशन पांच और रजत पाटीदार ने दो रनों के साथ पारी को आगे बढ़ाया था। विदर्भ ने मैच के आखिरी दिन रविवार को पहले ही सेशन में शेष भारत की हालत खराब कर दी। पहले सेशन के बाद टीम का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 133 रन था। फिर यश ढुल और मानव सुथर ने टीम को संभाला और सातवें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर जीत की उम्मीद जगाई।



जब ये साझेदारी विदर्भ के लिए चिंता की बात बन रही थी तभी ठाकुर ने इसे तोड़ दिया। उनकी एक छोटी गेंद पर ढुल ने स्लैश करने की कोशिश की जिस पर वह अर्थव ताइदे को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 117 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का मारा। इस बीच ढुल और ठाकुर में विवाद भी हुआ जो अंपायरों की दखलअंदाजी से शांत हुआ। अगली ही गेंद पर ठाकुर ने अंशुल कम्बोज को भी पवेलियन भेज दिया।


दुबे ने लिया आखिरी विकेट

इसके बाद दुबे ने आकाशदीप और गुरनूर बरार को आउट कर शेष भारत को समेट दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई। हर्ष और ठाकुर के अलावा आदित्य ठाकरे ने दो विकेट अपने नाम किए। पार्थ रेखड़े और दशर्न नालकंडे ने एक-एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें- कपिल देव के कोच ने भांप लिया था अभिषेक शर्मा का भविष्य, 14 साल की उम्र में 140 KPH स्पीड से भी नहीं लगता था डर



यह भी पढ़ें- IND vs WI: टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने खत्म किया 18 साल का सूखा, इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953