search

प्राकृतिक खेती कर बेहतर पैदावार और अधिक आमदनी कर सकते किसान, कार्यशाला में दी गई जानकारी

deltin33 2025-12-10 22:08:13 views 1040
  

केविके माधोपुर से पहुंचे वैज्ञानिक ने दी विस्तृत जानकारी। प्रतीकात्मक फोटो  



संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। West Champaran News: प्रखंड कृषि कार्यालय भवन में मंगलवार को प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

केंद्र और राज्य सरकार की राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के तहत आयोजित इस कार्यशाला में प्रखंड की तीन पंचायतों क्रमशः भभटा, भसुरारी और केहुनिया रोआरी के चयनित किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक खाद के बजाय जैविक व प्राकृतिक खाद का प्रयोग करने और बेहतर कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए जागरूक करना था। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रोहित गौतम ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल किसानों को टिकाऊ और स्वस्थ खेती की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं बतौर प्रशिक्षक, माधोपुर कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. सौरभ दुबे ने किसानों को विशेष रूप से जैविक खाद के प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में सुधार हो सकता है।

उन्होंने फसलों की बुवाई के लिए प्राकृतिक उपायों और मवेशी तथा पेड़-पौधों की पत्तियों से विभिन्न प्रकार के खाद बनाने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि खेतों में केमिकल की जगह जैविक खाद के उपयोग से भी अच्छी पैदावार संभव है। प्रशिक्षक सह आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक डॉ. अखिलेश शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक खेती के लिए प्रखंड के तीन पंचायत में कुल 125 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है।

इसमें भभटा और केहुनिया रोआरी के 45 किसान तथा भसुरारी के 35 किसानों को इसके लिए चयनित किया गया है। जिसमें 50 हेक्टेयर यानी 125 एकड़ की खेती क्लस्टर में करनी है।

इस दौरान प्रशिक्षक के रूप में नोडल सह कृषि समन्वयक श्रीकांत ठाकुर, प्रह्लाद तिवारी, कृषि सखी सुंदरम देवी व अनु देवी ने भी किसानों को प्राकृतिक खेती पर जानकारी साझा की। इस मौके पर किसान सलाहकार रंजीत श्रीवास्तव, आदित्य प्रकाश, शैल्युकश कुमार, मुकेश मिश्र के अलावा चयनित किसान आदि उपस्थित थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521