search

लखनऊ में छह वर्षीय बच्ची को कबाब पराठा खिलाने के बहाने रिश्तेदार ने की अश्लीलता, आरोपी गिरफ्तार

Chikheang 2025-12-10 18:37:43 views 851
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। गुडंबा इलाके में रिश्तेदार ने छह वर्षीय बच्ची को कबाब पराठे खिलाने के बहाने ले जाकर छेड़छाड़ कर दी। काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने खोजबीन की तो बच्ची कुकरैल जंगल के पास मिली। पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। परिवार ने गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुडंबा इलाके में मजदूर अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस को दी शिकायत में मजदूर ने बताया कि रविवार की शाम पड़ोस में ही रहने वाला छह वर्षीय बच्ची का दूर का मौसा उसे घुमाने और कबाब पराठे खिलाने की बात कहकर साथ ले गया। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं आया।

खोजबीन पर भी कुछ पता नहीं चला। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। गुडंबा पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो बच्ची कुकरैल जंगल के पास से मिली। जांच में पता चला कि सीतापुर के रेउसा का रहने वाला रमेश उसे लेकर अपने साथ गया था। पहले उसने बच्ची को कबाब पराठा खिलाया फिर खुद शराब खरीदकर पी।

इसके बाद बच्ची को लेकर जंगल की तरफ गया। रमेश ने जंगल में बच्ची से अश्लीलता की। नशे में होने के चलते वह लड़खड़ा कर वहीं गिर गया। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपित को जेल भेजा गया है। वह ई रिक्शा चलाता था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244