search
 Forgot password?
 Register now
search

UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में शामिल दीपावली, पीएम ने कहा- ये पर्व हमारी सभ्यता की आत्मा

deltin33 2025-12-10 17:07:44 views 911
  

दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, जिसे पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को ने इसे अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली स्थित लाल किले में यूनेस्को की बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान यूनेस्को ने दीपावली को इंटेन्जिबिल कल्चरल हेरिटेज (ICH) की लिस्ट में शामिल करने का फैसला लिया है।

यह भारत के लिए गर्व का पल है। यह पहली बार है जब देश में यूनेस्को की बैठक देखने को मिली है। इस बैठक में भारतीय सांस्कृति की पहचान दीपावली अब ICH का हिस्सा बन चुकी है।
PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा,

देश और दुनिया के लोगों में गजब का उत्साह है। दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों के बेहद करीब है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह ज्ञान और धर्म का प्रतीक है। यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची का हिस्सा बनने के बाद दीपावली को दुनियाभर में और अधिक लोकप्रियता मिलेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि प्रभु श्रीराम के आदर्श हमेशा ऐसे ही शाश्वत में हमारा मार्गदर्शन करते रहें।


People in India and around the world are thrilled.

For us, Deepavali is very closely linked to our culture and ethos. It is the soul of our civilisation. It personifies illumination and righteousness. The addition of Deepavali to the UNESCO Intangible Heritage List will… https://t.co/JxKEDsv8fT— Narendra Modi (@narendramodi) December 10, 2025

दिल्ली में हुआ शंखनाद

यूनेस्को की यह बैठक 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलेगी। यूनेस्को ने जैसे ही ICH की सूची में संशोधन करते हुए दीपावली को शामिल किया, वैसे ही हर तरफ वंदे मातरम् और भारत माता की जय का शंखनाद हो गया।
भारत की 15 विरासतें शामिल

बता दें कि यूनेस्को ने अब तक भारत की 15 चीजों को अमूर्त सांस्कृतिक सूची में शामिल किया है। इस लिस्ट में कुंभ मेले से लेकर बंगाल की दुर्गा पूजा,गुजरात का गरबा, योग, रामलीला और वैदिक मंत्रों का उच्चारण जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा रामायण की पारंपरिक परफॉर्मेंस का नाम भी इस सूची में दर्ज किया जा चुका है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
466691

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com