search

Muzaffarnagar Accident: खेत में गन्ना छिलाई करने जा रहे बुजुर्ग की टेम्पो की टक्कर से मौत, घर में मचा कोहराम

Chikheang 2025-12-10 17:07:17 views 982
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण, मुजफ्फरनगर। गांव दत्तियाना में गन्ना छिलाई करने जा रहा बुजुर्ग व्यक्ति टेम्पो की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति ब्रजपाल सिंह छपार थाना क्षेत्र के गांव दत्तियाना निवासी राजीव पुत्र राजपाल के यहां पर मजदूरी पर गन्ने की छिलाई करता था।

मंगलवार सुबह सात बजे के लगभग वह दत्तियाना में राजीव के खेत में गन्ना छिलाई करने जा रहा था। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे टेम्पो चालक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। चालक टेम्पो सहित फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पाकर स्वजन भी मोर्चरी पहुंच गए।

स्वजन ने अज्ञात टेम्पो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मृतक ब्रजपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- ट्रिगर दबा और चल गई गोली... यूपी में बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने की जिद ने ले ली सुरक्षा गार्ड की जान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244