search

यूपी में एडीजे स्तर के 16 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदला, लखनऊ से उन्नाव भेज गए विवेकानंद शरण त्रिपाठी, लिस्ट

deltin33 2025-12-10 16:39:01 views 1249
  



विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने मंगलवार को अपर जिला जज स्तर के 16 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है।

डॉ. अनुपमा गोपाल निगम, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, रायबरेली को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, लखनऊ (उत्तर) में पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।

नित्यानंद श्रीनेत, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, उन्नाव अब पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन प्राधिकरण, मेरठ होंगे।

अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, रमाबाई नगर आलोक कुमार शुक्ला मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, बलरामपुर में पीठासीन अधिकारी बनाए गए हैं।

रेणु सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखीमपुर खीरी, मनोज कुमार सिंह (द्वितीय) के स्थान पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, लखीमपुर खीरी नियुक्त की गई हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1981 के तहत विशेष न्यायाधीश के रूप में भी नियुक्त किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मनोज कुमार सिंह (द्वितीय) को लखीमपुर खीरी में ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

राजेश्वरी टोलिया, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखीमपुर खीरी को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत मामलों की सुनवाई के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, लखीमपुर खीरी नियुक्त किया गया है। वे अशोक कुमार दुबे (प्रथम) के स्थान पर कार्य करेंगी।

अशोक कुमार दुबे यहीं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। शैलोज चंद्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखीमपुर खीरी अब प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, गाजीपुर होंगे।

विशेष न्यायाधीश/अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, संत कबीर नगर गजेंद्र यहीं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए हैं।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, संत कबीर नगर भूपेंद्र राय प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, रायबरेली होंगे।

कुमार प्रशांत, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखनऊ यहीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण नियुक्त किया गया है। वह उमाकांत जिंदल का स्थान लेंगे, जिन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखनऊ नियुक्त किया गया हैं।

राहुल मिश्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखनऊ जैनेंद्र कुमार पांडे के स्थान पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, लखनऊ नियुक्त किए गए हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष न्यायालय में विशेष न्यायाधीश के रूप में भी नियुक्त किया गया है।

जैनेंद्र कुमार पांडे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखनऊ नियुक्त किए गए हैं।

हुसैन अहमद अंसारी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखनऊ अब अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत मामलों की सुनवाई के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, लखनऊ बनाए गए हैं। वह विवेकानंद शरण त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जिन्हें अब पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण उन्नाव बनाया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131