search

निधि सारस्वत संग परिणय सूत्र में बंधे रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर, गाजियाबाद में हुई शादी

deltin33 2025-12-10 12:37:06 views 1246
  

चिराग और निधि।  



जागरण संवाददाता, हाथरस। बसपा सरकार के कद्दावर मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय के इकलौते बेटे चिरागवीर उपाध्याय मंगलवार को परिणय सूत्र में बंध गए। अलीगढ़ निवासी प्रसिद्ध कथावाचक निधि सारस्वत के साथ उन्होंने सात फेरे लिए। गाजियाबाद में हुए भव्य आयोजन में कई राजनेता और गणमान्य लोग शामिल हुए। नवयुगल काे अतिथियों ने नई पारी की शुभकमानाएं दीं। हाथरस से भी बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गाजियाबाद में हुआ कार्यक्रम, कई नेता शामिल हुए


मायावती सरकार में हाथरस को जिले का दर्जा दिलाने वाले स्व. रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय की निधि सारस्वत से पहली मुलाकात तीन वर्ष पहले हुई थी। वे अलीगढ़ में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसमें कथावाचक निधि थीं। कथा से चिराग काफी प्रभावित हुए। इसके बाद ब्राह्मण समाज के कई कार्यक्रमों में मुलाकात होती रही। उनकी गहरी आध्यात्मिक रुचि ने इस रिश्ते को और मजबूती दी।
हाथरस से भी बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए

चिरागवीर की मां सीमा उपाध्याय भाजपा से हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। नौ दिसंबर को आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गई थीं। गाजियाबाद के डी-50 पटेल नगर-2 स्थित आवास से चिरागीवर उपाध्याय घोड़े पर सवार होकर निकले तो खूब ढोल नगाड़े बजे। आतिशबाजी की गई। रिश्ते-नातेदार भी खूब झूमे। बरात गाजियाबाद के नायाब वेदांता फार्म्स में पहुंची। यहां मशहूर कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, सुनील शर्मा, मंत्री नरेंद्र कश्यप, सुनील भराला, ठा. जयवीर सिंह, पूर्व मंत्री मनोज पांडेय, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी समेत बड़ी संख्या में अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।

रामवीर की याद में नम हुईं आंखें



बरात से लेकर शादी समारोह तक पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की तस्वीरें लगाई गई थीं। घुडचढ़ी के समय स्वजन उनके चित्र को साथ लेकर चले। शादी समारोह में भी जगह-जगह लगी स्क्रीनों पर रामवीर उपाध्याय के चित्र बार-बार दिखाई दिए। इसे देखकर उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, बेटे चिरागवीर उपाध्याय, भाई विनोद उपाध्याय, मुकल उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय और अन्य लोगों की आंखें नम हो गईं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131