search

मध्य प्रदेश में दो दोस्तों की किस्मत चमकी, केवल 20 दिन की खोदाई में मिला 15.34 कैरेट का हीरा

cy520520 2025-12-10 11:39:02 views 1259
  

मध्य प्रदेश में 20 दिन की खोदाई में मिला 15.34 कैरेट का हीरा (फोटो- एक्स)



जेएनएन, पन्ना। किस्मत पर लोगों का बहुत भरोसा इसीलिए होता है, क्योंकि वह कभी भी चमक सकती है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में दो दोस्तों के साथ हुआ। 20 दिन पहले ही ली गई खदान में उन्हें इस साल का सबसे बड़ा हीरा मिल गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि बाजार में जेम्स क्वालिटी के हीरे की अच्छी मांग है। इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है।

सतीश खटीक और साजिद मोहम्मद को 15.34 कैरेट का यह हीरा कृष्णा कल्याणपुर खदान में मिला है। इसे मंगलवार को हीरा कार्यालय में जमा कराया गया।

साजिद ने बताया कि उसके पिता नफीस औरदादा मोहम्मद हबीब कई दशक तक कोशिश करते रहे, लेकिन कोई बड़ा हीरा हाथ नहीं लगा।

सतीश की दो बहनें हैं, पिता मुन्ना खटीक सामान्य व्यवसाय करते हैं। बहनों की शादी के लिए उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। हीरा मिलने से अब वह आसानी से उनकी शादी कर सकेगा। साजिद की भी दो बहनें हैं। वह भी परिवार की मदद करना चाहता है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725