search

Indian railways news: माघ मेले के लिए ट्रेनों के बदले गए प्लेटफार्म, जम्मू तवी के ठहराव का समय बदला

Chikheang 2025-12-10 04:07:03 views 1257
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। Indian railways news:माघ मेले के चलते प्रयागराज जंक्शन व प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफार्मों में परिवर्तन किया गया है। इनसे से 38 ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन की और नौ ट्रेनें प्रयागराज के छिवकी स्टेशन की हैं। इनमें राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, गया-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस, गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस, कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत, हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का प्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफार्म बदला रहेगा। इसी तरह अजमेर-भागलपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर प्लेटफार्म बदला रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
जम्मू तवी एक्सप्रेस के ठहराव का समय बदला

रेल प्रशासन ने ट्रेन संख्या 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस के पांच स्टेशनों पर ठहराव के समय में बदलाव किया है। यह व्यवस्था 10 दिसंबर से प्रभावी होगी। ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पर शाम 6:23 बजे पहुंचेगी, 6:25 बजे रवाना होगी। बरेली स्टेशन पर शाम 7:20 बजे पहुंचेगी, 7:22 पर रवाना होगी। मुरादाबाद स्टेशन पर रात 8:50 बजे पहुंचेगी, नौ बजे रवाना होगी। लक्सर स्टेशन पर रात 11:13 बजे पहुंचेगी, 11:15 बजे रवाना होगी। सहारनपुर जंक्शन पर रात 12:35 बजे पहुंचेगी, 12:40 बजे रवाना होगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे शशिकांत त्रिपाठी ने दी।

दिल्ली से हावड़ा चलेगी विशेष ट्रेन


जागरण संवाददाता, कानपुर: रेलवे ने हावड़ा से नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली से 10 दिसंबर को तथा हावड़ा से 12 दिसंबर को चलेगी। ट्रेन संख्या 04462 नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे रवाना होगी, गोविंदपुरी रात 2:40 बजे पहुंचेगी। दूसरी रात 11:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04461 हावड़ा से रात 1:30 बजे रवाना होगी, दूसरी रात 10:10 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। नई दिल्ली सुबह 8:20 बजे पहुंचेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244