search

बहन की शादी में शामिल होना चाहता है दिल्ली दंगों का आरोपी उमर खालिद, अंतरिम जमानत के लिए लगाई याचिका

LHC0088 2025-12-10 02:37:16 views 1271
  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की साजिश मामले में आरोपी उमर खालिद ने अपनी बहन के विवाह में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग को लेकर याचिका दाखिल की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उमर ने 14 दिसंबर से 29 दिसंबर तक जमानत मांगी है और उसकी बहन का विवाह शादी 27 दिसंबर को है। खालिद इस मामले में अन्य आरोपितों के साथ अवैध गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपित हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेई ने मामले को 11 दिसंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। इससे पहले दो वर्ष पूर्व उमर खालिद को अपनी दूसरी बहन के विवाह में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी।

उनकी अन्य जमानत याचिकाएं दिल्ली हाई कोर्ट और कड़कड़डूमा कोर्ट में खारिज हो चुकी हैं। खालिद की वर्तमान जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, हर साल बढ़ सकता है दो से लेकर पांच प्रतिशत तक की दरें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167067