search

Tata ग्रुप से विदाई लगभग पूरीः रतन टाटा के करीबी मेहली मिस्त्री का अब NCPA बोर्ड से इस्तीफा, कौन लेगा उनकी जगह?

LHC0088 2025-12-10 01:37:29 views 1019
  

Tata ग्रुप से विदाई लगभग पूरीः रतन टाटा के करीबी मेहली मिस्त्री का NCPA बोर्ड से भी इस्तीफा, कौन लेगा उनकी जगह?



Mehli Mistry Resignation NCPA: टाटा ट्रस्ट्स के बोर्ड से बाहर होने के कुछ ही दिनों बाद मेहली मिस्त्री (Mehli Mistry) ने अब मुंबई के प्रतिष्ठित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) की गवर्निंग काउंसिल से भी इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टी विजय सिंह (Vijay Singh) को नियुक्त किया गया है। सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मिस्त्री NCPA में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के नॉमिनी थे और जहांगीर एच जहांगीर व प्रमित झावेरी जैसे अन्य ट्रस्ट प्रतिनिधियों के साथ काम कर रहे थे। उनका इस्तीफा दर्शाता है कि टाटा ग्रुप से जुड़े संस्थानों से उनकी विदाई अब लगभग पूरी हो चुकी है। काउंसिल में वर्तमान सदस्यों में चेयरमैन केएन सुंटुक, वाइस चेयरमैन नोएल टाटा (Noel Tata), बृंदा खटाऊ और महाराष्ट्र सरकार के नॉमिनी भी शामिल हैं।
जेआरडी टाटा की पहल पर हई थी NCPA की स्थापना

NCPA की स्थापना 1969 में जेआरडी टाटा की पहल पर हुई थी। 1970 में इसे औपचारिक तौर पर शुरू किया गया। यह भारत का पहला मल्टी-वेन्यू परफॉर्मिंग आर्ट्स कॉम्प्लेक्स है, जो देश की सांस्कृतिक धरोहर को प्रमोट और प्रिजर्व करता है। यहां ग्लोबल थिएटर, म्यूजिक और डांस प्रोडक्शंस होते हैं और इसे भारत का सबसे प्रतिष्ठित कल्चरल इंस्टीट्यूशन माना जाता है।

यह भी पढ़ें- रतन टाटा कौन सी कसम देकर गए, जो मेहली मिस्त्री को छोड़ना पड़ा टाटा ट्रस्ट? नोएल टाटा को लिखे पत्र ने कर दिया भावुक
मेहली मिस्त्री ने पिछले महीने 3 ट्रस्ट्स से दिया था इस्तीफा

मेहली मिस्त्री पिछले महीने ही टाटा ट्रस्ट्स के तीन प्रमुख ट्रस्टों- सर रतन टाटा ट्रस्ट, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और बाई हीराबाई जेएन टाटा नावसारी चैरिटेबल ट्रस्ट से इस्तीफा दे चुके हैं। 4 नवंबर के लेटर में उन्होंने इसका उल्लेख किया था। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में उनके री-अपॉइंटमेंट पर हुई वोटिंग में तीन ट्रस्टी नोएल टाटा, वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने उनके खिलाफ वोट दिया था। उनका कार्यकाल 28 अक्टूबर को खत्म होना था।
रतन टाटा के करीबी माने जाते थे मेहली मिस्त्री

टाटा ट्रस्ट्स, टाटा संस में बहुमत हिस्सेदारी रखते हैं और समूह के फैसलों में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में मिस्त्री की विदाई चर्चा में रही, खासकर इसलिए क्योंकि वह रतन टाटा के बेहद करीबी माने जाते थे और दशकों से कई संस्थानों में उनकी प्रतिनिधित्व भूमिका थी। NCPA से इस्तीफे के साथ ही मिस्त्री की टाटा इकोसिस्टम से जुड़ी तीन बड़ी संस्थाओं से पूरी तरह विदाई हो गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167052