search

Tata Safari और Tata Harrier के पेट्रोल वर्जन जल्द होंगे लॉन्च, कितना दमदार होगा इंजन

deltin33 2025-12-9 19:54:32 views 1257
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Tata Motors की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कुछ समय पहले ही Tata Sierra को बाजार में लॉन्‍च किया गया है। जिसके बाद अब निर्माता की ओर से जल्‍द ही Tata Safari और Tata Harrier के पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट्स को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। टाटा की ओर से इन वेरिएंट्स को कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। इनमें कितना दमदार इंजन दिया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लॉन्‍च होंगे नए वेरिएंट्स

टाटा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Tata Harrier और Tata Safari के नए वेरिएंट्स को जल्‍द लॉन्‍च किया जाएगा। इन एसयूवी में निर्माता की ओर से पेट्रोल इंजन को ऑफर किया जाएगा।
Tata Sierra से मिल सकता है इंजन

उम्‍मीद की जा रही है कि टाटा की ओर से सफारी और हैरियर के पेट्रोल वर्जन में सिएरा वाला पेट्रोल इंजन ही ऑफर किया जा सकता है। हालांंकि निर्माता की ओर से इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।  
कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से पेट्रोल इंजन के तौर पर 1.5 लीटर की क्षमता का रेवोट्रॉन इंजन दिया जाता है। इस इंजन से एसयूवी को 106 पीएस की पावर और 145 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिसके साथ छह स्‍पीड मैनुअल और सात स्‍पीड डीसीए ट्रांसमिशन के विकल्‍प दिए जाते हैं। वहीं दूसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर निर्माता की ओर से 1.5 लीटर की क्षमता का हाइपेरियन इंजन दिया जाता है। इस इंजन से एसयूवी को 160 पीएस की पावर और 255 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ छह स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्‍प मिलता है।
कब होंगी लॉन्‍च

टाटा की ओर से हैरियर और सफारी के पेट्रोल वेरिएंट्स के लॉन्‍च को अगले कुछ हफ्तों में किया जा सकता है। लेकिन अभी औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।
किनसे होगा मुकाबला

निर्माता की ओर से हैरियर और सफारी को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में Hyundai Creta, Honda Elevate, MG Hector, Kia Seltos, Mahindra Scorpio, Mahindra XUV 700 जैसी एसयूवी से इनका मुकाबला होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478104