search

मुंबई को लगी किसकी नजर? 36 दिन में 82 बच्चे लापता, लड़कियों की संख्या को लेकर अहम खुलासा

cy520520 2025-12-9 19:39:06 views 1252
  

मुंबई में 36 दिनों में 82 बच्चे लापता हुए हैं।  



डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिछले 36 दिनों में 82 बच्चों के लापता होने के मामले सामने आए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा लड़कियों की संख्या हैं। पुलिस की इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से पूरे शहर में बच्चो की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, इससे पहले जून से 6 दिसंबर तक 134 नाबालिग लापता हुए थे और इसमें भी ज्यादातर लड़कियां थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
36 दिनों में लापता हुईं 60 लड़कियां

महाराष्ट्र पुलिस के पास दर्ज रिपोर्ट के अनुसार एक नवंबर से छह दिसंबर के बीच यानी 36 दिनों में पुलिस ने मुंबई में बच्चों और नौजवानों के लापता होने के कुल 82 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 60 लड़कियां लापता हैं। महाराष्ट्र पुलिस के महीने के हिसाब से डेटा रिव्यू से मिली जानकारी के अनुसार इस साल जून से दिसंबर तक मुंबई में 134 लापता केस सामने आए, जिनमें सबसे अधिक 86 लड़कियां थीं।

वहीं, जून में 26 बच्चे लापता हुए, जिनमें सबसे अधिक 26 लड़कियां थीं। जुलाई में 25 लापता में से 15 लड़कियां थी, तो वहीं अगस्त में भी लापता के 19 मामलों में 14 तो सिर्फ लड़कियों की थीं। सितंबर में 15 लड़कियों समेत 21 बच्चे लापता हुए। अक्टूबर में ये आंकड़ा 19 पहुंच गया, जिनमें 7 लड़कियां थीं।

नंबवर में 24 मामलों में 15 लड़कियां लापता हुईं और दिसंबर के शुरुआती 6 दिनों में 11 बच्चे लापता हुए हैं, जिनमें 8 लड़कियां शामिल हैं। वैसे मुंबई जैसे बड़े शहर में बच्चों के लापता होने के मामले कोई नहीं बात नहीं है, लेकिन फिर भी ये आंकड़े लगातार सावधानी बरतने, लोगों में जागरूकता और बच्चों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत सिस्टम की जरूरत महसूस कराते हैं। साथ ही मुंबई जैसे बड़े शहर में इतनी संख्या में नाबालिग लड़कियों के लापता होने से डर बढ़ गया है।
कई मामले में माता-पिता नहीं दर्ज कराते केस

हैरानी करने वाली बात ये है कि ये आंकड़े ऑफिशियल आंकड़े हैं, असल में यह आंकड़ा और भी अधिक हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई ऐसे मामले होते हैं, जिसमें माता-पिता झिझक और समाज में बदनामी के डर से बच्चों के लापता होने की जानकारी पुलिस में रिपोर्ट नहीं करा पाते हैं।

मुंबई पुलिस का कहना है कि गुमशुदा बच्चों का पता लगाने के लिए जमीनी स्तर पर पूछताछ के साथ-साथ CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से भी गुमशुदा बच्चों का पता लगाने में मदद करने के लिए गुजारिश की है।
महत्वपूर्ण बातें-

  • 112 नंबर पर कोई भी नागरिक पुलिस को फोन कर लापता बच्चों के मामले की रिपोर्ट कर सकता है।
  • 1098 चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर है, जो किसी भी परेशानी में शामिल बच्चों की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164588