search

बहराइच में दहशत फैला रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

LHC0088 2025-12-9 19:09:48 views 1272
  



संवाद सूत्र, जागरण, शिवपुर (बहराइच)। खैरीघाट इलाके में घूम रहे तेंदुए को देखने के बाद वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में रविवार देर रात आखिरकार तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग द्वारा उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। पशु चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य जांच किया। अब उसे खुलेवास में छोड़ा जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के बल्दूपुरवा के अलावा अन्य गांवों में तेंदुआ के पगचिह्ल वन विभाग को मिल रहे थे। साथ ही तेंदुआ पालतू मवेशियों पर हमला कर रहा था। इसको देखते हुए गांव में विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया।

पिंजरे में बकरी को बांध दिया गया। रविवार देर रात को तेंदुआ मौके पर पहुंचा। वह बकरी के शिकार के लिए पिंजरे के अंदर चला गया। इसी दौरान दरवाजा गिर गया और तेंदुआ उसी में कैद हो गया।

सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी व वन दरोगा अमित कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। सभी तेंदुआ को लेकर रेंज कार्यालय लाए। यहां पर पशु चिकित्सक डॉ. हरीश की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।

डीएफओ आरएस यादव ने बताया कि तेंदुआ नर है। उसकी उम्र तीन से चार वर्ष के आसपास है। स्वास्थ्य परीक्षण में तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे उसके प्राकृतिक वास या चिड़िया घर भेजा जाएगा।

इन गांवों में थी दहशत

खैरीघाट इलाके के बलदूपुरवा के अलावा बाजपुरवा, पिपरिया गांव में तेंदुए चहलकदमी लोगों ने अधिक रही। जिसके चलते सात नवंबर को वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। पांच नवंबर को बलदूपुरवा निवासी अच्छेलाल पर तेंदुए ने हमले का भी प्रयास किया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167037