search

रेलवे ने यात्रियों को दी राहत! चलाई जाएगी दरभंगा–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन, इन शहरों के लोगों को होगा फायदा

Chikheang 2025-12-9 16:38:45 views 859
  



जागरण संवाददाता, गाजीपुर। यात्रियों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनस के बीच विशेष गाड़ी संख्या 05563-05564 को एक फेरे के लिए संचालन करेगा।

यह ट्रेन दरभंगा से 08 दिसंबर और आनंद विहार टर्मिनस से 10 दिसंबर को चलेगी। इससे गाजीपुर, वाराणसी और बलिया समेत आसपास के यात्रियों को दिल्ली यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

गाड़ी संख्या 05563 दरभंगा आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन आठ दिसंबर को दरभंगा से शाम 6.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन समस्तीपुर-20.05, मुजफ्फरपुर 22.20, हाजीपुर 23.55, छपरा 01.50, बलिया 03.07, गाजीपुर सिटी 04.07, वाराणसी 06.00, प्रयागराज जंक्शन 08.45 और गोविंदपुरी 12.50 बजे होते हुए रात 21.15 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05564 आनंद विहार टर्मिनस–दरभंगा विशेष ट्रेन 10 दिसंबर को रात 00.05 बजे आनंद विहार से चलकर गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी होते हुए गाजीपुर सिटी 14.45 बजे पहुंचेगी।

यहां से 14.47 बजे चलकर बलिया 16.12, छपरा 17.40, हाजीपुर 19.00, मुजफ्फरपुर 19.55 और समस्तीपुर 21.30 बजे होते हुए रात 23.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। जिनमें जनरेटर सह लगेज यान, सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन लिंक बेस्ड टैक्स कलेक्शन सिस्टम की हुई शुरुआत, अब घर बैठे जमा कर सकेंगे नगर पालिका का टैक्स
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169232