search

Maruti Wagon R के CNG वेरिएंट को ले आएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

Chikheang 2025-12-9 13:09:13 views 1256
  


ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन‍ निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक कार सेगमेंट में Maruti Wagon R को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के CNG वेरिएंट को खरीदकर घर लाना हो तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI जाएगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Wagon R Price मारुति सुजुकी की ओर से वैगन आर के CNG को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.89 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 56 हजार रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 26 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। फास्‍टैग के लिए भी 600 रुपये देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 6.72 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI अगर Maruti Wagon R के CNG वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 4.72 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 4.72 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 7593 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 4.72 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 7593 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Suzuki Wagon R के CNG वेरिएंट के लिए करीब 1.65 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 8.37 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला Maruti Suzuki की ओर से Wagon R को एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इस कार का सीधा मुकाबला Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio के अलावा Renault Kwid, Tata Tiago और Hyundai Grand Nios i10 जैसी हैचबैक कारों के साथ होता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169155