search

Etah News: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दहेज हत्या का आरोप; तीन साल पहले हुई थी शादी

Chikheang 2025-12-9 12:07:12 views 1247
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी महिला रविवार शाम को अपनी ससुराल में मौजूद थी। उसी समय उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने दहेज की खातिर महिला की हत्या करने का ससुरालियों पर आरोप लगाया है। दो दिन पहले ही महिला मायके से ससुराल पहुंची थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन साल पहले महिला की शादी हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तीन वर्ष हुई थी महिला की शादी, शव को ले जाने पर हुई नोकझोंक


जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के दलपतपुर निवासी 27 वर्षीय चांदनी की तीन वर्ष पूर्व थाना बागवाला क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी विनय कुमार के साथ हुई थी। जिसके चलते महिला एक डेढ़ वर्ष की बेटी है। शनिवार को महिला मायके से ससुराल पहुंची थी। इसके बाद रविवार शाम को महिला की फंदा लगने से मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी मायके वालों को देर रात हुई। इस पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
महिला की मृत्यु का कारण पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला की मृत्यु का कारण पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस पर ससुराल पक्ष के कुछ लाेग पहुंच गए थे। जो शव भगवंतपुर में ले जाने की बात कर रहे थे। इस पर मायके पक्ष के लोगों ने शव देने से मना कर दिया और वे उसे अपने साथ ले गए। वहीं थाना प्रभारी बागवाला ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169170