search
 Forgot password?
 Register now
search

माता-पिता के बीच सो रहे 23 दिन के बच्चे की दम घुटने से मौत, बच्चे की हालत देख बेहोश हुई मां

LHC0088 2025-12-9 07:07:11 views 495
  

प्रतीकात्मक फोटो।



जागरण संवाददाता, अमरोहा। मां... त्याग, ममता, स्नेह, और सुरक्षा का प्रतीक। पिता...जनक, रक्षक, और पोषक। इन दोनों के बीच सोते समय दबने से 23 दिन के नवजात की दम घुटने से मौत हो गई। हृदयविदारक घटना रविवार रात अमरोहा के एक गांव की है।अमरोहा के गजरौला निवासी एक व्यक्ति खेती करता है। 23 दिन पहले पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार रात दंपती सो रहे थे और बच्चा दोनों के बीच में था। रात में किसी वक्त मासूम बच्चा पति-पत्नी के बीच में दब गया। दम घुटने से बच्चे की मृत्यु हो गई। रात लगभग 11 बजे मां की आंख खुली तो बच्चा हरकत करता नहीं दिखा।

पत्नी ने पति को जगाया

परेशान मां ने पास में सो रहे पति को जगाया। पति ने भी बच्चे को हिलाया डुलाया। बावजूद इसके बच्चे में हरकत नहीं हुई। सहमे दंपती तत्काल मासूम बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्साधीक्षक डा.योगेंद्र सिंह ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

दिल दहलाने वाली घटना सुनकर मां बेसुध हो गई। पिता को भी समझ नहीं आया कि आखिर क्या हो गया। साथ आए स्वजन दोनों को समझाकर घर ले गए। उधर, स्वजन ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154790

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com