search
 Forgot password?
 Register now
search

Goa Nightclub Fire: गोवा अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के बाद फुकेत भाग गए थे नाइट क्लब के मालिक, अब पुलिस ने इंटरपोल से मांगी मदद

LHC0088 2025-12-9 03:47:21 views 1092
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइटक्लब में आग लगने की घटना के कुछ घंटे बाद ही उसके मालिक और मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा एवं गौरव लूथरा फुकेत भाग गए थे। पुलिस ने नाइटक्लब के दोनों मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के लिए इंटरेशनल सर्च अभियान शुरू किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार (8 दिसंबर) को कहा, “गोवा पुलिस ने सौरभ और गौरव लूथरा को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के इंटरपोल डिवीजन के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए कदम उठाए हैं।“



पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर नाइट क्लब बर्च बाय रोमियो लेन (Birch by Romeo Lane में 6 दिसंबर की देर रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नाइट क्लब के 20 कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल हैं। इनमें से चार दिल्ली से थे। पांच घायलों का सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में इलाज जारी है।





आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद गोवा पुलिस के अनुरोध पर खुफिया ब्यूरो की तरफ से 7 दिसंबर तक उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मुंबई स्थित आव्रजन ब्यूरो से संपर्क किया गया। तब पता चला कि दोनों आरोपी आग लगने की घटना के तुरंत बाद 7 दिसंबर को तड़के 5.30 बजे फुकेत के लिए 6E 1073 फ्लाइट में सवार हो गए थे।





उन्होंने बताया कि गोवा पुलिस ने आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा के ठिकानों पर छापेमारी के लिए तुरंत एक टीम दिल्ली भेज दी थी। उन्होंने कहा, “चूंकि वे उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उनके घर के गेट पर कानून की उचित धाराओं के तहत एक नोटिस चिपका दिया गया। इससे पुलिस जांच से बचने की उनकी मंशा का पता चलता है।“





गोवा पुलिस ने अब CBI के इंटरपोल डिवीजन से दोनों को विदेश में ढूंढने और हिरासत में लेने के लिए मदद मांगी है। गोवा पुलिस ने क्लब के एक कर्मचारी भरत कोहली की ट्रांजिट रिमांड ली है। उसे गोवा ला रही है। उन्होंने बताया कि सभी 25 मृतकों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।





ये भी पढ़ें- Goa Night Club Fire: कौन है 25 मौतों का जिम्मेदार सौरभ लूथरा? \“चिता\“ बने Birch by Romeo Lane नाइट क्लब के मालिक की तलाश जारी




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/indian-railways-warns-employees-against-recording-and-live-streaming-on-duty-article-2305191.html]Indian Railways: रेलवे ने ब्लॉगिंग और वीडियोग्राफी पर लगा बैन, आया ये नया नियम...उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 11:12 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pm-narendra-modi-three-nation-visit-to-jordan-ethiopia-and-oman-from-december-15-article-2305186.html]जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान...इन देशों की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्या होगा खास
अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 10:40 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/indigo-edges-back-to-normalcy-refunds-827-crore-and-500-flights-cancelled-today-article-2305165.html]IndiGo ने यात्रियों को लौटाए 827 करोड़ रुपये, 4 हजार से ज्यादा लगेज को भी किया वापस, आज 500 फ्लाइट्स कैंसिल
अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 9:18 PM
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
154740

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com