search

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री अगले साल आएंगे झारखंड, तैयारी करने को कहा

cy520520 2025-12-9 03:37:43 views 1014
  

पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करते धनबाद जदयू अध्यक्ष पिंटू सिंह।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू (JDU) के केंद्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अगले वर्ष 2026 में झारखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे और झारखंड में जदयू संगठन को मजबूत करने को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। पार्टी नेताओं को भी इस दौरे के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू करने को कहा है।

जदयू धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह सोमवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दसवीं बार बिहार की बागडोर संभालने और विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर बधाई दी।

पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। वर्ष 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने से लेकर अब तक वे लगातार विकास और सुशासन के मुद्दे पर पहचान बनाते रहे हैं। हाल ही में सम्पन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की शानदार जीत के बाद वे दसवीं बार मुख्यमंत्री बने, जो अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है।
  
मुलाकात के दौरान पिंटू कुमार सिंह ने जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो की ओर से नीतीश कुमार को झारखंड आने का औपचारिक आमंत्रण दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए कहा कि वे वर्ष 2026 में झारखंड आएंगे और राज्य के नेताओं से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को झारखंड दौरे का विस्तृत कार्यक्रम तैयार करने का निर्देश देने की बात कही।

नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर झारखंड जदयू में उत्साह है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयारी मजबूत होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164577