cy520520 • 2025-12-8 22:54:44 • views 548
पानी-पुरी के शौकीन थे शम्मी कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शम्मी कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार थे। अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। जिस तरह से फिल्मों में शम्मी का चुलबुला अंदाजा देखने को मिलता था, ठीक उसी प्रकार वह निजी जिंदगी में मस्तमौला इंसान थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हाल ही में शम्मी कपूर के भांजे और अभिनेता जतिन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें जतिन ने इस बात का खुलासा किया है कि वह उनके मामे को खाने में पानी-पुरी एक अनोखे अंदाज में खाने का बहुत शौक था। आइए जानते हैं कि जतिन कपूर ने क्या कहा है-
शम्मी कपूर का फेवरेट स्ट्रीट फूड
पृथ्वीराज कपूर के नाती और एक्टर जतिन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ननिहाल को लेकर कई सारे किस्से साझा करते रहते हैं। हाल ही में जतिन ने अपने मामा शम्मी कपूर को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसका एक लेटेस्ट वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया है। इस वीडियो में जतिन कपूर शम्मी कपूर के सबसे फेवरेट स्ट्रीट फूड्स पानी-पुरी के बारे में बता रहे हैं। वह कहते हैं-
यह भी पढ़ें- Dining With The Kapoors: सामने आएंगे कपूर खानदान के दफ्न राज, आ रही करीना-रणबीर के परिवार की डॉक्यूमेंट्री
\“\“जब भी शम्मी मामा हमारे ननिहाल के माटुंगा वाले फ्लैट पर आते थे तो हम सबकी मौज हो जाती थी। उसी फ्लैट के नीचे एक पानी पुरी वाला भइया अपना स्टॉल लगाता था और शम्मी अंकल के आने के बाद उसे फ्लैट में बुला लिया जाता था। वह फ्लैट के बाहर अपना पानी-पुरी स्टॉल लगाता था और हम सब बड़े आनंद से उन्हें खाते थे। View this post on Instagram
A post shared by Jatin Prithviraj Kapoor (@jatinprithvirajkapoor)
पानी पुरी वाले की एक प्लैट में 5-6 पीस हुआ करते थे। लेकिन शम्मी मामा की प्लेट स्पेशल रहती थी, जो दही-पुरी की रहा करती थी। इसमें 20 दही-पुरी शामिल होती थीं, जिनपर लाल मिर्च और मसाला खूब लगाया जाता था। लाल मिर्च इतनी रहती थी कि दूर से पूरी प्लेट लाल ही दिखाई देती थी और वह बड़े मजे के साथ इसका स्वाद लेते थे। यूं तो वह काफी स्टाइलिश अभिनेता हुआ करते थे, लेकिन जमीन से जुड़े होने के नाते वह इस तरह के स्ट्रीट फूड्स का भी शौक रखते थे।\“\“
पृथ्वीराज कपूर की बेटी के लाडले जतिन
इस तरह से जतिन कपूर ने अपने मामा शम्मी कपूर की फेवरेट स्ट्रीट फूड्स डिश का खुलासा किया है। मालूम हो कि जतिन पृथ्वीराज कपूर की बेटी उर्मिला सियाल के बेटे हैं। बतौर अभिनेता जतिन ने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है।
यह भी पढ़ें- Kapoor Family: मिलिए Raj Kapoor की 5 पीढ़ियों से, क्या है बॉलीवुड के पहले फिल्मी परिवार की कहानी? |
|