search

औरैया में ऑटो को ओवरटेक करने में कंटेनर से भिड़ी बुलेट, महिला की मौत

Chikheang 2025-12-8 20:08:55 views 1139
  



जागरण संवाददाता, औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर भाऊपुर गांव के पास आटो को ओवरटेक करने में बुलेट कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बुलेट सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सक ने महिला को मृत बता दिया। घायल सिपाही का उपचार किया गया। हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुआ।

चार दिसंबर को शादी की सालगिरह होने से कानपुर में यातायात पुलिस में तैनात करीब 27 वर्षीय शिवम सिंह राजावत पत्नी शिबी के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के चिरुहुली गांव घर पर आए थे। सोमवार की सुबह दोनों बुलेट से कानपुर के लिए निकले थे। इटावा-कानपुर हाईवे से होकर आ रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर देहात और औरैया की सीमा से लगे भाऊपुर के पास आगे चल रहे आटो को ओवरटेक करने के दौरान बुलेट कंटेनर से टकरा गई। जिससे दंपती गिर पड़े। हेलमेट लगा होने की वजह से शिवम का सिर बच गया उनके पैर और हाथ में चोटें रहीं। पत्नी को चोट ज्यादा आने से उसकी मौत हो गई।

उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। हादसा पता लगने पर स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आटो को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है।

सिपाही की पत्नी की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हादसे के बाद कंटेनर किनारे खड़ा कर चालक भाग निकला। कंटेनर को सुरक्षित खड़ा कराया गया है। उधर, चर्चा यह भी रही कि शिबी
गर्भवती थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169125