search

बोलेरो के लिए 3 बेटियों की मां को मारपीट कर घर से निकाला, रचाई दूसरी शादी

cy520520 2025-12-8 19:12:05 views 1255
  

बोलेरो के लिए 3 बेटियों की मां को मारपीट कर घर से निकाला, रचाई दूसरी शादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, बेतिया। मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के शेखवा बसंतपुर गांव में दहेज में बोलेरो के लिए ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। बाद में पति ने दूसरी शादी रचा ली। इसकी जानकारी होने पर विवाहिता अपने भाई के साथ ससुराल गई तो पति व अन्य ने गाली गलौज व मारपीट कर भगा दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामले में विनय पासवान की पत्नी सविता देवी ने पति व अन्य के खिलाफ मैनाटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में शेखवा बसंतपुर निवासी विनय पासवान, कांति देवी, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कठैया निवासी नीरू देवी, बलथर थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी उमापति देवी, पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा निवासी मधु देवी को आरोपित किया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में सविता देवी ने पुलिस से बताया है कि 11 वर्ष पहले उसकी शादी विनय पासवान से हुई। शादी के समय उसके पिता ने ससुराल वालों को उपहार स्वरूप चार लाख रुपये और बाइक दिया। बाद में उसे तीन पुत्री हुई। कुछ दिनों के बाद पति व अन्य लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में बोलेरो की मांग करने लगे।

विगत 20 अगस्त को पति व अन्य आरोपितों ने मिलकर मारते-पीटते हुए उसे घर से निकाल दिया। तब वह अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। पति ने धमकी दिया कि 10 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर वह दूसरी शादी कर लेगा। इसी बीच उसके पति ने चुपके से लक्की देवी से दूसरी शादी कर लिया।

इसकी जानकारी होने पर चार दिसंबर को वह अपने भाई के साथ ससुराल गई। तब उसके पति विनय पासवान व उनकी दूसरी पत्नी लक्की देवी गाली गलौज देकर भगा दिए। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164597