search

कासगंज पुलिस ने चलाया महा अभियान, अलग-अलग जगहों से 18 वारंटी किए गिरफ्तार

deltin33 2025-12-8 17:08:34 views 1252
  

18 भगोड़े गिरफ्तार



संवाद सहयोगी, जागरण, कासगंज। जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए 18 दर्जन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी वारंटी न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। सभी को न्यायालय में पेशकर आगे की कार्रवाई की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पटियाली पुलिस ने सर्वाधिक सात को किया गिरफ्तार

पटियाली काेतवाली पुलिस ने वीरसिंहपुरा निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र जवर सिंह, नगला देवी निवासी प्रकाश पुत्र मिश्री लाल, मुहल्ला कटरा राजा साहब निवासी पप्पू पुत्र हब्बू, ताजपुर निवासी कुमार पुत्र मौजीलाल, मुहल्ला चोक निवासी टिंकू पुत्र कुंवरपाल, ग्राम घौसगंज निवासी सुर्जन सिंह पुत्र दुर्जन सिंह, रुस्तमपुर निवासी मुकेश पुत्र दयाराम को गिरफ्तार किया है। वहीं कासगंज कोतवाली पुलिस ने मुहल्ला गड्डा सहावर गेट निवासी हिमांशू पुत्र सतीश जाटव, गांव नगला भूड़ निवासी बीरपाल पुत्र सोनपाल, पवसरा निवासी धर्मवीर पुत्र बाबूराम, मुहल्ला नाथूराम गंगेश्वर कालोनी निवासी जसवीर पुत्र मुलायम सिंह गिरफ्तार किया है।
सभी को न्यायालय में प्रस्तुत कर की गई कार्रवाई

सिढ़पुरा पुलिस ने गांव नगला बल्देव निवासी कुंवरपाल पुत्र मथुरा प्रसाद, मोहर सिंह पुत्र मोहनलाल, गांव हमीरपुर से घनश्याम पुत्र शेर सिंह। सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने गांव नगला कुढरी निवासी खलेश उर्फ अरविंद पुत्र रामलाल, ग्राम नरदौली निवासी वीरपाल पुत्र अनोखेलाल, ग्राम नगला जयकिशन निवासी महावीर पुत्र होरीलाल और ढोलना पुलिस ने तैयबपुर सुजातगंज निवासी छोटेलाल पुत्र श्रीपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी वारंटियों को न्यायालय में पेशकर कर आगे की कार्रवाई की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478030