search

बक्सर: घर के बाहर युवक को गोली, हालत गंभीर

deltin33 2025-12-8 16:08:11 views 1250
  

गर्दन में गोली फंसी होने के कारण तत्काल पटना रेफर



जागरण संवाददाता, बक्सर। बगेन गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराढ़ गांव में रविवार देर शाम अपराधियों ने अपने घर के सामने खड़े एक युवक को गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने गर्दन में गोली फंसी होने के कारण तत्काल पटना रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के देव प्रकाश गोंड किसी काम से घर से बाहर निकल रहे थे। तभी एक युवक ने अचानक फायरिंग कर दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोली देव प्रकाश के गर्दन में लगते ही वही गिर गए, जबकि हमलावर युवक फरार हो गया। घटना को देख आसपास मौजूद लोग घायल को तत्काल रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल में भी प्राथमिक इलाज के बाद गर्दन में गोली फंसी होने से गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल के चिकित्सक डा. सौरभ राय ने बताया कि गोली युवक की गर्दन में फंसी हुई है और बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान भेजना जरूरी था।

घटना की सूचना मिलते ही बगेन गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक पूछताछ में घटना के कारण और हमलावर की पहचान के साथ गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है।

घायल के सदर अस्पताल पहुंचने के बाद नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पटना रेफर कर दिया गया है, साथ ही घटना की सूचना बगेन थाने को दे दी गई है। पुलिस आरोपित की पहचान तथा घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988