search

हुक्का बार में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने महिला समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार

LHC0088 2025-12-8 13:08:21 views 1240
  

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित l सौ. पुलिस



संवाद सहयोगी, गाजियाबाद। लोनी बार्डर थाना पुलिस ने शनिवार रात लोनी बार्डर थाने से 100 मीटर की दूरी पर चल रहे रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मारा। पुलिस ने महिला समेत छह को हिरासत में लिया है। मौके से पुलिस ने 15 हुक्के, 15 चिलम, 15 पाइप, 13 चिमटा, एक छोटी डायरी, दो डिब्बा कोयला और दो डिब्बी तंबाकू फ्लेवर बरामद किए हैं। रेस्टोरेंट पर सात माह में यह दूसरी कार्रवाई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोनी बार्डर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात हुक्काबार पर छापा मारा। पुलिस ने हुक्का बार में काउंटर के पास बिलिंग कर रही युवती और पांच लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम सनवर उर्फ सोनू निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली, रोहित निवासी शिव वाटिका लोनी बार्डर, विशाल, राहुल निवासी विकास कुंज लोनी बार्डर, आरीश निवासी खुशहाल पार्क लोनी व युवती ने अपना नाम प्रिया निवासी दिल्ली बताया।

कागजात मांगे जाने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। बता दें कि 24 मई को भी उक्त हुक्का बार में छापेमारी कर मैनेजर सतीश को पकड़ कार्रवाई की गई थी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपितों ने बताया कि हुक्का बार दिल्ली शाहदरा निवासी सतीश गर्ग का है। आरोपितों ने चोरी छिपे हुक्का बार का संचालन करना स्वीकार किया है। पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 40 जिलों में 128 FIR पर गाजियाबाद में कार्रवाई ठप, कफ सीरप मामले में वाराणसी STF ने खोले कई राज

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कानून के शिकंजे से नहीं भागेगा गुनहगार, सजा दिलाने तक पुलिस टीम तैयार

यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बुजुर्ग दंपती पर लूट के लिए किया था हमला, मुठभेड़ में दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166986