search

देश के इस राज्य में रतन टाटा और ट्रंप के नाम पर होंगी सड़कें, सीएम ने खुद किया एलान; क्या है वजह?

LHC0088 2025-12-8 07:06:09 views 604
  

तेलंगाना में रतन टाटा और डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर होंगी सड़कें। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य में ग्रीनफील्ड रेडियल रोड का नाम उद्योगपति रतन टाटा के सम्मान में रखने का फैसला किया है। इसके अलावा अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास की सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखने का फैसला किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस संबंध में राज्य सरकार ने बयान जारी किया कि जल्द ही विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास को योजना की जानकारी दी जाएगी। इस साल की शुरुआत में दिल्ली में आयोजित अमेरिका-भारत रणनीतिक साझादारी मंच (यूएस-आइएसपीएफ) में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा था कि मुख्य सड़कों के नाम अग्रणी वैश्विक कारपोरेशनों के नाम पर रखे जाएंगे।
गूगल के नाम पर भी होगा सड़क का नाम

गूगल और गूगल मैप्स के योगदान और वैश्विक प्रभाव को देखते हुए एक सड़क का नाम गूगल स्ट्रीट रखा जाएगा। हैदराबाद में गूगल परिसर भी बन रहा है, जिसे अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे बड़ा माना जा रहा है।

इसके अलावा, माइक्रोसाफ्ट और विप्रो को भी उचित सम्मान दिया जाएगा। इस क्रम में विप्रो जंक्शन और माइक्रोसाफ्ट रोड नाम तय किए गए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166989